विराट और ऋषभ रणजी मैच खेलेंगे, मुंबई के खिलाड़ियों से सीख लेने की नसीहत मिली

नई दिल्ली

 भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड और इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था. टीम इंडिया की हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत पूरे कोचिंग स्टाफ पर सवाल उठा. एक रिपोर्ट के मुताबिक अब विराट कोहली डोमेस्टिक क्रिकेट में खेलते हुए नजर आएंगे. उनके साथ-साथ ऋषभ पंत भी खेलेंगे. ये दोनों ही खिलाड़ी दिल्ली की ओर से रणजी ट्रॉफी में खेल सकते हैं.

 खबर के मुताबिक दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने ऋषभ पंत और विराट कोहली का नाम संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट में जोड़ा है. ये दोनों ही खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए दिख सकते हैं. डीडीसीए के सचिव अशोक शर्मा ने कहा, ''विराट को मुंबई के क्रिकेटर्स से प्रेरणा लेनी चाहिए. वे जब भी उपलब्ध हों, घरेलू क्रिकेट में खेलना चाहिए. मुंबई में हमेशा एक संस्कृति रही है, उनके भारतीय टीम के खिलाड़ी जब भी उपलब्ध होते हैं, रणजी मैचों के लिए आते हैं.''

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कोहली का निराशाजनक प्रदर्शन –

कोहली का ऑस्ट्रेलिया दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन रहा था. विराट सिडनी टेस्ट की पहली पारी में 17 रन और दूसरी पारी में 6 रन बनाकर आउट हो गए थे. वहीं मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में 36 रन और दूसरी पारी में 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे. कोहली ब्रिसबेन में महज 3 रन ही बना पाए थे. इससे पहले एडिलेड में 7 रन और 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे.

डोमेस्टिक क्रिकेट में नहीं खेलते हैं टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी –

भारतीय टीम के कई सीनियर खिलाड़ी अभी तक घरेलू क्रिकेट में नहीं खेलते थे. इस लिस्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ-साथ और भी नाम शामिल हैं. लेकिन अब बीसीसीआई ने इसको लेकर सख्त रवैया अपना लिया है. बीसीसीआई ने हाल ही में रिव्यू मीटिंग की थी. इसके बाद खिलाड़ियों के लिए घरेलू मैचों में खेलना अनिवार्य किया गया है.

घरेलू क्रिकेट को अपनी प्राथमिकता सूची में रखनी चाहिए

अरुण जेटली ने कहा, “घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेना असाधारण रूप से महत्वपूर्ण है। नेशनल ड्यूटी पर होने पर कोई हिस्सा नहीं ले सकता है। अन्यथा, उन्हें हिस्सा लेना चाहिए। चूंकि खिलाड़ियों का प्रबंधन एनसीए और राष्ट्रीय चयनकर्ताओं द्वारा किया जाता है इसलिए उनके लोड मैनेजमेंटआदि के आधार पर कई चीजें हैं। लेकिन उन्हें घरेलू क्रिकेट को अपनी प्राथमिकता सूची में रखनी चाहिए,जो असाधारण रूप से महत्वपूर्ण है।”
कोहली ने आखिरी बार रणजी ट्रॉफी में 2012 में हिस्सा लिया था

कोहली ने दिल्ली के लिए आखिरी बार रणजी ट्रॉफी में 2012 में हिस्सा लिया था। जब रोहन जेटली से पूछा गया कि क्या डीडीसीए ने कोहली से संपर्क किया है या नहीं, तो उन्होंने कहा, “हमने संपर्क किया है या नहीं, इस संबंध में मुझे यकीन है कि चयनकर्ता और सीएसी संपर्क में होंगे और चीजों को समन्वयित कर रहे हैं, इसलिए यह ऐसी चीज है जिस पर वे बेहतर तरीके से प्रतिक्रिया दे सकते हैं।”
कोहली की मौजूदगी से दिल्ली के उभरते क्रिकेटरों को होगा फायदा

रणजी ट्रॉफी के शेष दो दौर 23 जनवरी से शुरू होने वाले हैं। इसमें दिल्ली का राजकोट में सौराष्ट्र से मैच है। फिर 30 जनवरी से अरुण जेटली स्टेडियम में अपने अंतिम ग्रुप मैच में रेलवे से खेलेगी। जेटली ने जोर देकर कहा कि कैंप में कोहली की मौजूदगी दिल्ली के उभरते क्रिकेटरों पर दीर्घकालिक प्रभाव छोड़ सकती है।
विराट जैसे खिलाड़ियों के साथ एक कैंप का हिस्सा बनना बहुत बड़ी बात

रोहन जेटली ने कहा, “आप देखिए, यह असाधारण है क्योंकि यह केवल खेल की बात नहीं है, आप एक क्रिकेटर के अनुभव से भी सीखते हैं। ड्रेसिंग रूम शेयर करना, विराट जैसे खिलाड़ियों के साथ एक कैंप का हिस्सा बनना बहुत बड़ी बात है। मैं एक वकील भी हूं, इसलिए जब आप किसी वरिष्ठ वकील की सहायता करते हैं या आप किसी महत्वपूर्ण मामले पर काम कर रहे होते हैं, तो हो सकता है कि आप उस पर बहस न कर पाएं, लेकिन आप उस प्रक्रिया में बहुत कुछ सीखते हैं।” दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत ने रणजी ट्रॉफी कैंप पर आईपीएल टीम के साथ ट्रेनिंग को प्राथमिकता दी।

admin

Related Posts

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

 नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए इंड‍िया ए (India A) टीम की घोषणा कर दी…

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

चंडीगढ़  लंबी हलके के गांव लुहारा के बागवानी व्यवसाय से जुड़े बलजीत सिंह लुहारा की पुत्री गुरनूर कौर ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी