शिवसेना शिंदे गुट ने बालासाहेब ठाकरे राष्ट्रीय स्मारक न्यास के अध्यक्ष पद से उद्धव ठाकरे को हटाने की मांग

मुंबई
 शिवसेना शिंदे गुट ने बालासाहेब ठाकरे की स्मृतियों को सहेजने के लिए बन रहे राष्ट्रीय स्मारक न्यास के अध्यक्ष पद से उद्धव ठाकरे को हटाने की मांग की है। इस बारे में जानकारी देते हुए शिवसेना (शिंदे) के नेता रामदास कदम ने बताया कि सोमवार को हुई पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में इस आशय का प्रस्ताव पारित किया गया। कदम ने बताया कि पार्टी इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भेजेगी। उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे राष्ट्रीय स्मारक न्यास सरकार का न्यास है। स्मारक का निर्माण सरकारी खर्चे पर हो रहा है। रामदास कदम ने कहा कि ऐसे में सरकार के मुखिया के रूप में उद्धव ठाकरे को स्मारक के अध्यक्ष पद से हटाने के अधिकार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को है।

बता दें कि हाल ही में उद्धव ठाकरे ने स्मारक के अध्यक्ष के रूप में स्मारक का दौरा किया था। हाल ही में पूरे किए गए उन्होंने पहले चरण के कार्य का जायजा लेने के बाद स्मारक में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित किया था। रामदास कदम ने आरोप लगाया कि शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा को कालिख पोतने का काम उद्धव ठाकरे ने किया है। सत्ता के लिए लाचार होकर कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले उद्धव ठाकरे को स्मारक का अध्यक्ष रहने का कोई अधिकार नहीं है।

23 तारीख को बीकेसी में शिवसेना का सम्मेलन
रामदास कदम ने बताया कि सोमवार को सांसद श्रीकांत शिंदे की मौजूदगी में प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में संगठनात्मक मुद्दों और आगामी मुंबई महानगरपालिका चुनाव पर भी चर्चा हुई। बैठक में कई महत्पूर्ण फैसले लिए गए। जइनमें बालासाहेब साहेब ठाकरे की जंयती पर 23 जनवरी को बीकेसी में पार्टी का सम्मेलन आयोजित करने का फैसला किया गया। इस सम्मेलन में शिवसेना के सभी विधायकों और सांसदों का भव्य अभिनंदन किया जाएगा। पार्टी के प्रमुख नेता एकनाथ शिंदे विधायकों और सांसदों का अभिनंदन करेंगे।

बैठक में ये फैसले भी लिए गए
दूसरा महत्वपूर्ण फैसला मुंबई में सभी शाखा प्रमुखों और सभी पदों को खाली कर नई नियुक्तियां की जाएंगी। नई नियुक्तियां साक्षात्कार के माध्यम से की जाएंगी। किसी ने कैसे काम किया है इसकी समीक्षा करने के बाद, समिति निर्णय लेगी और नियुक्ति करेगी। समिति की सिफारिश पर नियुक्ति का अंतिम फैसला एकनाथ शिंदे लेंगे। तीसरा फैसला 24 से 29 जनवरी तक पार्टी का सदस्यता अभियान चलाने का फैसला लिया गया है। यह अब तक का सबसे बड़ा सदस्यता अभियान होगा।

 

admin

Related Posts

राहुल गांधी पर संसद में प्रस्ताव, BJP सांसद ने चुनाव न लड़ने की उठाई मांग

नई दिल्ली भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने लोकसभा में एक मोशन पेश किया है, जिसमें विपक्षी नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने और भविष्य में चुनाव लड़ने पर…

संसद में हंगामा: 25 कांग्रेस सांसदों ने चेंबर में घुसकर की गाली-गलौज, रिजिजू का आरोप

नई दिल्ली संसद के बजट सत्र में लगातार जारी हंगामे के बीच बुधवार को केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने कांग्रेस सांसदों पर बड़ा आरोप लगाया है। संसदीय मामलों के मंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
200+ का चौथा कारनामा, विश्व कप में भारत ने फिर दिखाई बल्लेबाजी की ताकत

होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
होटल बिल बना शर्मिंदगी की वजह! पाक खिलाड़ियों को विदेश में झेलनी पड़ी भारी बेइज्जती

घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
घुड़सवारी महासंघ पर आयकर का शिकंजा, करोड़ों की देनदारी को लेकर भेजा नोटिस

2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
2027 वर्ल्ड कप मिशन पर हिटमैन फोकस्ड: भारत के लिए ट्रॉफी जीतना ही सपना

शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
शतरंज बदला, रणनीति बदली; गहरी समझ ही बनाती है चैंपियन: विश्वनाथन आनंद

टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
टीम इंडिया का तूफानी प्रदर्शन, दूसरे मैच में नामीबिया के सामने 210 रनों की चुनौती