INDIA गठबंधन पर Sharad Pawar का बड़ा बयान, कहा- गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव के लिए

मुंबई

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की नूराकुश्ती चल रही है। इंडिया ब्लॉक के अस्तित्व को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या विधानसभा चुनावों में इंडिया गठबंधन खत्म हो गया है? इस सवालों का जवाब इंडिया गठबंधन के दिग्गज नेता शरद पवार ने दे दिया है। मुंबई के एक प्रेस कॉन्फ्रेंस उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन सिर्फ राष्ट्रीय स्तर के चुनावों के लिए बना है। विधानसभा चुनाव में इसका कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकल चुनाव और राज्य के चुनावों के लिए कभी इंडिया गठबंधन में चर्चा नहीं हुई। बता दें कि किसी कारणवश मध्यावधि चुनाव नहीं हुए तो लोकसभा चुनाव पांच साल बाद 2029 में ही होंगे।

आरएसएस की तारीफ पर दी सफाई
मंगलवार को एनसीपी-एसपी के नेता शरद पवार ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने इंडिया गठबंधन में विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन में लोकल और स्टेट लेवल के चुनाव पर कभी कोई चर्चा नहीं हुई। उन्होंने आरएसएस की तारीफ पर भी सफाई दी। पवार ने कहा कि उन्होंने आरएसएस की विचारधारा का समर्थन नहीं किया बल्कि कार्यकर्ताओं की मेहनत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा था कि जिस तरह आरएसएस कार्यकर्ता अपने विचारधारा पर दृढ़ रहते हैं, वैसे कार्यकर्ताओं की जरूरत उनकी पार्टी को भी है।

उमर अब्दुल्ला और संजय राउत ने पूछे थे सवाल
बता दें कि इंडिया गठबंधन को लेकर शरद पवार का बयान उस समय आया है कि जब जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने मीटिंग नहीं बुलाने पर ऐतराज जताया था। अब्दुल्ला ने कहा था कि विधानसभा चुनावों के लिए चर्चा नहीं हो रही है। न ही गठबंधन का एजेंडा और नेतृत्व पर बात हो रही है। अगर गठबंधन खत्म हो गया है तो स्पष्ट कर देना चाहिए। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने भी संवाद नहीं करने के लिए कांग्रेस की आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गठबंधन की बड़ी पार्टी है और उसे सहयोगी दलों से बातचीत करना चाहिए। इससे पहले टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने भी इंडिया गठबंधन के नेतृत्व की दावेदारी की थी और उन्हें शरद पवार के साथ लालू यादव का समर्थन हासिल था।

पांच साल तक नहीं होंगे नेशनल लेवल के चुनाव
अब शरद पवार के इस बयान से माना जा रहा है कि 2023 में बना विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन होने का ऐलान हो गया है क्योंकि नेशनल लेवल पर चुनाव अब पांच साल बाद ही होंगे। दिल्ली चुनाव के बाद बिहार, फिर पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। अगर शरद पवार के बयान को सच माना जाए तो बिहार में लालू यादव और पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी चुनावों में गठबंधन का फैसला करेंगी। लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी अकेले ही बंगाल की सभी सीटों पर चुनाव लड़ी थी और बड़ी जीत हासिल की थी।

admin

Related Posts

सियासी गलियारों में हलचल, राघव चड्ढा को राज्यसभा में मिली बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली हाल ही में आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें राज्यसभा की याचिका समिति का…

PM मोदी पर टिप्पणी के बाद विवादों में अजय राय, सफाई देकर कही ये बात

महोबा/वाराणसी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने महोबा दौरे पर एक गैंगरेप पीड़िता से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद जब वह वापस जाने के लिए अपनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा