मोदी जी के नेतृत्व में देश के युवाओं को नए भारत के निर्माण में जोड़ा जाने के प्रयासों को भी सेलिब्रेट करते हैं: पीयूष गोयल

मुंबई
स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती को देश ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मना रहा है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने स्वामी जी के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम स्वामी विवेकानंद की जयंती को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा कि इस दिन को मनाते हुए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के युवाओं को नए भारत के निर्माण में जोड़ा जाने के प्रयासों को भी सेलिब्रेट करते हैं।

उन्होंने कहा कि "प्रधानमंत्री ने जिस प्रकार से भारतीय युवाओं को एक सकारात्मक दिशा में प्रेरित किया है और उनका मार्गदर्शन किया है, वह अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देशभर से आए हुए विकसित भारत एंबेसेडर के साथ मुलाकात करेंगे और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण की दिशा में युवाओं की भूमिका पर चर्चा करेंगे। यह संयोग है कि मुझे भी परसों महाराष्ट्र और गोवा से आए हुए 125 बच्चों के साथ मिलने का अवसर मिला, जो आज इस विकसित भारत कार्यक्रम में शामिल होंगे।"

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन बच्चों के उत्साह, उनकी सोच, और भारत के प्रति उनकी निष्ठा को देखकर मुझे बहुत ही आनंद और प्रेरणा मिली। इस अवसर पर, मुझे यह महसूस हुआ कि भारत के युवा इस समय न केवल अपने व्यक्तिगत विकास की ओर अग्रसर हैं, बल्कि वे देश की सेवा करने और देश को प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। खासकर, आज के समय में जब भारत की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है, देश के युवा इस परिप्रेक्ष्य में अपने दायित्व को निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आज मुझे इस बात का भी अनुभव हुआ कि भारत के युवा देश की सेवा में जुटने के लिए एक नए जोश और उमंग के साथ तैयार हैं और अपने दायित्वों का निर्वाह करने के लिए उत्साहित हैं।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि मैं यह भी मानता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने जिस प्रकार से अपनी पहचान दुनिया में बनाई है, वह अभूतपूर्व है। भारत की बढ़ती शक्ति और गौरव ने न केवल देशवासियों को प्रेरित किया है, बल्कि विदेशों में भी भारत के प्रति आकर्षण बढ़ाया है। निवेशक अब भारत में निवेश करने के लिए आकर्षित हो रहे हैं और साथ ही साथ अन्य देश भी भारत के साथ व्यापार बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व को अब विश्व के नेता के रूप में पहचाना जा रहा है और उनका कार्यक्षेत्र केवल भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का मान और सम्मान बढ़ाया है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि जब तक हम अपनी युवा शक्ति को सही दिशा में नहीं लगाएंगे, तब तक देश का विकास संभव नहीं है। लेकिन प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हम यह देख रहे हैं कि युवा आज अपने राष्ट्र निर्माण में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं और भविष्य में भारत को एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बनाने में इनकी भूमिका अहम होगी।

admin

Related Posts

पेट्रोल-डीजल की किल्लत या अफवाह? इंडियन ऑयल ने देशभर में ईंधन सप्लाई को लेकर कही बड़ी बात

नई दिल्ली  देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने देश में पेट्रोल एवं डीजल की समग्र किल्लत से इनकार करते हुए शनिवार को कहा कि…

कोलकाता में बड़ा एक्शन! ममता बनर्जी की बनाई फुटबॉल मूर्ति तोड़ी गई, राजनीति गरमाई

कलकत्ता ममता बनर्जी को सत्ता से बेदखल कर सरकार बनाने वाले सीएम शुभेंदु सरकार लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल में शनिवार को ममता के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा