एमपी के स्कूलों में सामूहिक सूर्य नमस्कार, भोपाल के सुभाष स्कूल में सीएम यादव ने किया योग

भोपाल।

स्वामी विवेकानंद की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस पर 12 जनवरी को प्रदेश के सभी स्कूलों में सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार का आयोजन हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट स्कूल में योग किया। वहीं, स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने भी युवाओं को पढ़ाई के साथ योग और शारीरिक व्यायामों को अपनाने पर जोर दिया।

प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कहा 'भारत हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है और सरकार हर वर्ष सूर्य नमस्कार का आयोजन करती है। आज मध्यप्रदेश सरकार युवा शक्ति मिशन लॉन्च कर रही है, जिसके जरिए हमने प्रदेश के युवाओं को शिक्षित करने का संकल्प लिया है। हमारी योजना है कि 10वीं और 12वीं कक्षा में प्रदेश का युवा शत-प्रतिशत उत्तीर्ण होकर शिक्षित बने। उन्होंने आगे कहा- 'हमने यह लक्ष्य तय किया है कि 2028 तक मध्यप्रदेश के 70% से ज्यादा युवा स्वरोजगार प्राप्त करेंगे। प्रदेश में डेढ़ करोड़ से ज्यादा युवा हैं, और आज ही के दिन हम लाडली बहना योजना की राशि डालने जा रहे हैं।'

सागर के पीटीसी ग्राउंड में सामुहिक सूर्य नमस्कार किया। इसमें कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक शैलेंद्र जैन, कलेक्टर संदीप जीआर, छात्र भी शामिल हुए। उज्जैन के दशहरा मैदान में शासकीय, अशासकीय विद्यालय, कॉलेज के विद्यार्थीऔर जनप्रतिनिधि ने मिलकर सूर्य नमस्कार किया। जबलपुर के मॉडल स्कूल में सूर्य नमस्कार करते छात्र-छात्राएं।
बालाघाट के मिलना मैदान में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया। जबलपुर के मॉडल स्कूल में PWD मंत्री राकेश सिंह ने भी योग किया।

admin

Related Posts

रक्षा उत्पाद की 3 एमएसएमई इकाइयों ने डिफेंस टेक भारत 2026” में किया मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

भोपाल  मध्यप्रदेश की रक्षा उत्पाद से जुड़ी 3 एमएसएमई इकाइयों ने बेंगलुरु में संपन्न हुए तीन दिवसीय डिफेंस टेक भारत “Def-Tech Bharat 2026” में सहभागिता कर मध्यप्रदेश के सूक्ष्म, लघु…

विद्युत उत्पादन में मध्यप्रदेश की कार्यकुशलता को बताया अनुकरणीय

भोपाल  भारत सरकार के विद्युत सचिव  पंकज अग्रवाल ने संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्युत गृह की विद्युत उत्पादन क्षमता, संचालन दक्षता व कोयला लोडिंग,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा