डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने एसएसआई मंत्र 3 सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम का इस्तेमाल कर इस सर्जरी को पूरा किया

नई दिल्ली
मेड-इन-इंडिया सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम एसएसआई मंत्र ने टेलीसर्जरी के जरिए 286 किलोमीटर की दूरी से दो 'रोबोटिक कार्डियक सर्जरी' सफलतापूर्वक पूरी की है। डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने गुरुग्राम से मणिपाल अस्पताल जयपुर तक एसएसआई मंत्र 3 सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम का इस्तेमाल कर इस सर्जरी को पूरा किया। टेलीरोबोटिक-असिस्टेड इंटरनल मैमरी आर्टरी हार्वेस्टिंग प्रक्रिया को दूर से ही सफलतापूर्वक केवल 58 मिनट में पूरा किया गया। सर्जरी ने केवल 35-40 मिलीसेकंड (एक सेकंड का 20वां हिस्सा) की कम देरी के साथ असाधारण सटीकता का प्रदर्शन किया। इस ग्राउंडब्रेकिंग प्रक्रिया के बाद एक दूसरी वर्ल्ड-फर्स्ट, रोबोटिक बीटिंग हार्ट टोटली एंडोस्कोपिक कोरोनरी आर्टरी बायपास (टीईसीएबी) प्रक्रिया पूरी की गई। टीईसीएबी को सबसे मुश्किल कार्डियक सर्जिकल प्रक्रिया के रूप में जाना जाता है। इस प्रक्रिया को भी मात्र 40 मिलीसेकंड में गुरुग्राम से जयपुर में टेलीसर्जरी के जरिए पूरा किया गया था।

एसएस इनोवेशन के संस्थापक, अध्यक्ष और सीईओ डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने कहा, "हम मानवता को लाभ पहुंचाने के लिए सर्जरी की क्षमताओं को एडवांस करने के लिए बेहद रोमांचित हैं, खासकर उन क्षेत्रों में जहां इसकी सबसे अधिक जरूरत है। टेलीसर्जरी को सक्षम कर, हम मेडिकल विशेषज्ञता तक पहुंच में गैप को खत्म कर सकते हैं और भौगोलिक बाधाओं की परवाह किए बिना बेहतरीन और उच्च स्टैंडर्ड की देखभाल प्रदान कर सकते हैं। भारत जैसे देश के लिए, इसकी विशाल ग्रामीण आबादी और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा असमानताओं के साथ, यह इनोवेशन परिवर्तनकारी है।"

जयपुर के मणिपाल अस्पताल में कार्डियक सर्जरी के प्रमुख डॉ. ललित मलिक ने कहा, "यह ग्राउंडब्रेकिंग इंटर-स्टेट रोबोटिक कार्डियक टेलीसर्जरी इनोवेशन के जरिए रोगी देखभाल को बढ़ाने में एक बड़ा कदम है। जयपुर के एक बुजुर्ग मरीज पर रिमोट रोबोटिक-असिस्टेड सीएबीजी इस बात का उदाहरण है कि टेक्नोलॉजी कैसे सटीक और समय पर मेडिकल इंटरवेंशन प्रदान कर भौगोलिक अंतर को खत्म कर रही है।"

एसएस इनोवेशन द्वारा विकसित, एसएसआई मंत्र 3 सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम दुनिया का एकमात्र रोबोटिक सिस्टम है जिसे टेलीसर्जरी और टेली-प्रोक्टरिंग के लिए रेगुलेटरी अप्रूवल प्राप्त हुआ है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) द्वारा एसएसआई मंत्र 3 को हाल ही में दी गई मंजूरी ने रिमोट सर्जरी और मेडिकल एजुकेशन के द्वार खोल दिए हैं, जिससे हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स दूर बैठकर भी इलाज करने में सक्षम होंगे।

 

  • admin

    Related Posts

    पेट्रोल-डीजल की किल्लत या अफवाह? इंडियन ऑयल ने देशभर में ईंधन सप्लाई को लेकर कही बड़ी बात

    नई दिल्ली  देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने देश में पेट्रोल एवं डीजल की समग्र किल्लत से इनकार करते हुए शनिवार को कहा कि…

    कोलकाता में बड़ा एक्शन! ममता बनर्जी की बनाई फुटबॉल मूर्ति तोड़ी गई, राजनीति गरमाई

    कलकत्ता ममता बनर्जी को सत्ता से बेदखल कर सरकार बनाने वाले सीएम शुभेंदु सरकार लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल में शनिवार को ममता के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा