डिब्रुगढ़ में 10 महीने का बच्चा संक्रमित मिला है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया, HMPV वायरस भारत में तेजी से पसार रहा पैर

नई दिल्ली
कोरोना जैसे HMPV वायरस का भारत (India) में संक्रमण बढ़ते जा रहा है. ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस वायरस धीरे-धीरे देश के कई राज्यों में पहुंच चुका है. ताजा मामला असम (Assam) से सामने आया है. डिब्रुगढ़ (Dibrugarh) में 10 महीने का बच्चा संक्रमित मिला है, जिसे डिब्रूगढ़ के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की स्थिति सामान्य है. चिंता की कोई बात नहीं है. शनिवार को असम में सामने आए एचएमपीवी वायरस के साथ देश कुल 15 केस हो गए है. मिली जानकारी के अनुसार बच्चे को 4 दिन पहले सर्दी-जुकाम के लक्षणों के कारण सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अब तक सबसे ज्यादा गुजरात में 4 संक्रमित मरीज मिले है. गुरुवार को 3 तथा शुक्रवार को राजस्थान और गुजरात एक-एक मामले सामने आए थे. वहीं महाराष्ट्र में भी अब तक 3 केस सामने आए थे.

इन राज्यों से सामने आए मामले
देश में गुजरात, महराष्ट्र के अलावा HMPV के कर्नाटक और तमिलनाडु में 2-2, यूपी, राजस्थान, असम और बंगाल में एक-एक केस सामने आया है. HMPV केस बढ़ता देख कई राज्यों ने अपने राज्यों में सर्तकता के मद्देनजर गाइडलाइन जारी कर दिया है. पंजाब, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है.

बच्चों में मिल रहे लक्षण
HMPV संक्रमित होने पर मरीजों में सर्दी और कोविड-19 जैसे ही लक्षण सामने आया है. इसका सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर देखा जा रहा है. इनमें 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं.

केंद्र सरकार कर रही निगरानी
चीन में HMPV के बढ़ते मामलों के बीच इमरजेंसी जैसे हालात बनने की बात सामने आ रही थी. जिसे देखते हुए भारत सरकार ने 4 जनवरी को जॉइंट मॉनिटरिंग ग्रुप की मीटिंग की थी. बैठक के बाद सरकार ने कहा था कि सर्दी के मौसम में फ्लू जैसी स्थिति असामान्य नहीं है. चीन के मामलों पर भी नजर रखे हुए हैं और सरकार इनसे निपटने के लिए तैयार है.

सिक्किम सरकार ने जारी की गाइडलाइन
चीन में एचएमपीवी के संक्रमण को देखते हुए सिक्किम सरकार ने स्थिति को ध्यान में रखते हुए एडवाइजरी जारी की है. सिक्किम चीन के साथ लगभग 200 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है, क्योंकि यह उत्तर और पूर्वोत्तर में तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र से घिरा हुआ है.

admin

Related Posts

सुरक्षा व इनोवेशन पर फोकस से भारत-जापान साझेदारी में आया नया मोड़ : रिपोर्ट

नई दिल्ली एक रिपोर्ट के अनुसार, जापान और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत रिश्ते अब एक नए और गतिशील दौर में प्रवेश कर रहे हैं।…

भारत-फ्रांस दोस्ती का नया अध्याय, पीएम मोदी और मैक्रों करेंगे मेगा डिफेंस प्रोजेक्ट लॉन्च

नई दिल्ली भारत और फ्रांस के बीच रक्षा संवाद होने जा रहा है। सैन्य तकनीक व रक्षा क्षेत्र की तैयारियों के लिहाज से यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण संवाद होगा। भारत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह