दिल्ली में भाजपा चलने जा रही ‘लाडली बहना कार्ड’, पीएम ने भी किया इशारा

नई दिल्ली
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही प्रचार की रफ्तार फुल स्पीड पकड़ चुकी है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी के लिए 16 हजार करोड़ से अधिक की सौगातों के साथ दो जनसभाएं करके भाजपा के चुनावी अभियान को तेज कर दिया है। रविवार को रोहिणी के जापानी पार्क में पीएम ने एक तरफ जहां यह साफ कर दिया कि भाजपा की सरकार बनने पर दिल्ली में मुफ्त वाली स्कीमों को जारी रखा जाएगा तो वहीं दिल्ली की आधी आबादी को साधने की भरसक कोशिश की। पीएम ने यह भी इशारा कर दिया कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा जैसे राज्यों की तरह दिल्ली में भी पार्टी 'लाडली बहना कार्ड' चलने जा रही है।

महिला सम्मान योजना की काट की ताक में भाजपा
आम आदमी पार्टी ने वादा किया है कि चौथी बार उन्हें सत्ता मिली तो दिल्ली की हर महिला को मासिक 2100 रुपए की सहायता दी जाएगी। 'आप' ने इसके लिए 'रजिस्ट्रेशन' का दावा करते हुए महिलाओं को पीले कार्ड का वितरण भी किया है। 'आप' को उम्मीद है कि 'महिला सम्मान योजना' से महिलाएं बहुत आकर्षित हुई हैं और चुनाव में पार्टी को इसका अच्छा फायदा मिल सकता है। एमपी, हरियाणा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में महिलाओं के लिए इस तरह की योजनाओं को लागू करके सत्ता बचाने में कामयाब रही भाजपा दिल्ली में भी 'लाडली बहना योजना' का वादा कर सकती है। दिल्ली भाजपा के कई नेता अनौपचारिक रूप से कई बार यह बात कह चुके हैं।

पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने रोहिणी की 'परिवर्तन रैली' में गिनाया कि महिलाओं के लिए उनकी सरकार ने क्या-क्या काम किया है। शौचालय बनाने से लेकर उज्ज्वला योजना और सुकन्या समृद्धि योजना तक का जिक्र पीएम ने किया। पीएम ने कहा, 'महिलाओं के हित में केंद्र सरकार अनेकों योजनाएं चला रही हैं। भाजपा की अनेकों राज्य सरकारें भी माताओं-बहनों के लिए विशेष योजनाएं चला रही है। आज दिल्ली के 75 लाख जरूरतमंदों को मुफ्त राशन भाजपा दे रही है। दिल्ली में बनने वाली भाजपा सरकार सुनिश्चित करेगी कि माताओं बहनों के लिए घर चालाना आसान हो। बेटियों की पढ़ाई-लिखाई और नौकरी सहज और सुरक्षित हो। दिल्लीवालों की कमाई बढ़े और जेब में बचत अधिक हो।' पीएम मोदी के इस बयान को इस बात की ओर इशारा माना जा रहा है कि भाजपा दिल्ली में भी 'लाडली योजना' का वादा कर सकती है। भाजपा जल्द ही संकल्प पत्र जारी कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, इस योजना का ऐलान इसी के जरिए किया जाएगा। पार्टी घर-घर जाकर महिलाओं को इस संबंध में पर्ची भी दे सकती है।

कितनी राशि का वादा कर सकती है भाजपा
भाजपा से जुड़े कुछ सूत्रों ने बताया कि यह राशि 'आप' की ओर से घोषित 2100 रुपए से अधिक हो सकती है। पिछले साल मार्च में बजट के दौरान 'आप' सरकार ने महिलाओं को 1000 रुपए मासिक देने की घोषणा की थी। हाल ही में इसे कैबिनेट से पास करके लागू करने का दावा भी किया गया। हालांकि, दिल्ली सरकार ने कहा कि पैसा चुनाव बाद मिलेगा और राशि को बढ़ाकर 2100 रुपए किया जाएगा। भाजपा के एक नेता ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि उनकी पार्टी 2100 रुपए का ऐलान करने वाली थी, यह जानकर 'आप' ने अपनी योजना में 1000 रुपए को बढ़ाकर 2100 कर दिया। उन्होंने बताया कि भाजपा अब इससे कुछ अधिक राशि देने का वादा कर सकती है। एक अन्य सूत्र ने बताया कि 2500 रुपए का वादा किया जा सकता है।

admin

Related Posts

बंगाल की सियासत में हलचल: काकोली घोष का इस्तीफा, TMC में मचा हड़कंप

कलकत्ता पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर का असंतोष अब खुलकर सामने आने लगा है. अब पार्टी को बड़ा झटका लगा है. बारासात…

ममता के बयान पर सियासी बवाल, विपक्ष के साथ TMC के भीतर भी सवाल तेज

कलकत्ता पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सिलीगुड़ी में ममता बनर्जी के खिलाफ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां