सीएम मोहन उज्जैन में आयोजित ‘रन फॉर गुड हेल्थ’ मैराथन में शामिल हुए और लाठी भी घुमाई

उज्जैन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में आयोजित 'राहगीरी आनंद उत्सव' कार्यक्रम में सहभागिता की। सीएम मोहन उज्जैन में आयोजित 'रन फॉर गुड हेल्थ' मैराथन में शामिल हुए और लाठी भी घुमाई। इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन के गुरुद्वारे में दर्शन भी किए। सीएम यादव ने उज्जैन में यह भी कहा कि, आने वाले समय में उज्जैन में पूरे साल घाटों पर पवित्र क्षिप्रा जी के जल से स्नान होगा। आने सिंहस्थ को लेकर बड़ा प्लान तैयार किया जा रहा है। लोग शिप्रा में स्नान के लिए यहां आते हैं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री भी इस कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे।

"स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ जीवन का आधार" यह कहते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन में आयोजित 'रन फॉर गुड हेल्थ' मैराथन को हरी झंडी दिखाई और 'राहगीरी आनंद उत्सव' का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा सुबह भ्रमण अवश्य करें, योग करें। स्वस्थ जीवन ही सबसे बड़ा सुख है। इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन के दूधतलाई गुरुद्वारा में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में  सहभागिता कर मत्था टेका और जगत कल्याण के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर सिख समाज के प्रतिनिधियों ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों की वीरता को स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने पर आभार प्रकट किया। धर्म और मानवता की रक्षा के लिए चारों साहिबजादों का बलिदान प्रदेश और देश की भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी है।

बता दें कि, 'राहगीरी आनंद उत्सव' के लिए कोठी रोड से करीब एक किलोमीटर के रास्ते को सजाया गया था। कई फ़ूड स्टॉल इस उत्सव में लगाए गए थे। सीएम मोहन यादव ने स्टाल पर जाकर मीठा खाया। इस उत्सव में युवाओं के कई ग्रुप्स ने परफॉर्मेंस भी किया।

 

admin

Related Posts

राजा मानसिंह तोमर संगीत विवि का बड़ा कदम, फीस वृद्धि का निर्णय वापस, छात्रों को मिली राहत

 ग्वालियर  राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय द्वारा प्रदेशभर के संबद्ध निजी कालेजों में स्नातकोत्तर (पीजी) और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की फीस में की गई भारी वृद्धि के मामले में…

एम्स भोपाल में मप्र में पहली बार ‘मसल ट्रांसफर’ सर्जरी, जांघ की मांसपेशी से हाथ की गति में आई सुधार

भोपाल  एम्स भोपाल के बर्न्स एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग ने मध्य प्रदेश में पहली बार एक ऐसी जटिल सर्जरी को अंजाम दिया है, जिसमें शरीर के एक हिस्से की सक्रिय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद, सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद,  सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना

31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट