सागर में भाजपा जिला अध्यक्ष पद के दावेदार हरवंश सिंह राठौर के घर पर आयकर का छापा

सागर
मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा से पूर्व विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष पद के दावेदार हरवंश सिंह राठौर के घर पर रविवार सुबह आयकर विभाग की टीमें पहुंची। भोपाल से करीब 10 गाड़ियों में आयकर अफसर सुबह 8 बजे राठौर के बंगले पर पहुंचे। छापे की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने बंगले के गेट को बंद कर दिया और वहां सर्वे की कार्रवाई शुरू कर दी।

हरवंश सिंह राठौर के पिता हरनाम सिंह राठौर शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके हैं और उनका दूसरा बेटा कुलदीप सिंह भी बीजेपी जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं। सूत्रों से जानकारी मिली है कि आयकर विभाग को राठौर परिवार की बीड़ी कारोबार और संपत्तियों से जुड़े लेन-देन में अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद विभाग ने इस मामले की जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि राठौर परिवार की कई संपत्तियां देश के विभिन्न हिस्सों में फैली हुई हैं।

इससे पहले 23 दिसंबर को एक जनसभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हिदायत दी थी कि भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगी और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

राज्य में पिछले कुछ दिनों में आयकर विभाग और लोकायुक्त के छापों के दौरान हुए बड़े खुलासों के बाद मुख्यमंत्री यादव का बयान सामने आया है। इसमें परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के यहां करोड़ों रुपये की संपत्ति मिलने का मामला सबसे अहम है।

वहीं, राज्य के धार जिले के पीथमपुर में सोमवार को आदिम जाति मर्यादित सहकारी संस्था में पदस्थ सहायक प्रबंधक कनीराम मंडलोई के पास आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत के बाद लोकायुक्त इंदौर के दलों ने पांच स्थानों पर दबिश दी जिसमें पांच करोड़ 60 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ।

 

  • admin

    Related Posts

    जल प्रदाय व्यवस्था से जुड़े समस्त अमले के अवकाश पर प्रतिबंध

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…

    भोपाल एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ी सहूलियत, नए अराइवल एरिया में शुरू हुई खास सेवाएं

    भोपाल. राजा भोज एयरपोर्ट पर हाल ही में विकसित किए गए नए अराइवल एरिया में अब यात्रियों के लिए रिजर्व लाउंज और प्री-पेड टैक्सी बुकिंग जैसी सुविधाएं भी शुरू कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी