पंत की तूफानी पारी के दम पर भारत 141 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा

नई दिल्ली
इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। दूसरे दिन के अंत तक भारत का स्कोर दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 141 रन हो गया है, कुल लीड 145 रनों की है। ऋषभ पंत की तूफानी पारी के दम पर भारत इस स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा है। पंत ने 33 गेंदों पर 6 चौकों और 4 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 61 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कोई बल्लेबाज अभी तक 25 रन का आंकड़ा नहीं छू पाया। क्रीज पर रविंद्र जडेजा के साथ वॉशिंगटन सुंदर मौजूद हैं। इससे पहले भारत के 185 रनों के सामने ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 181 रनों पर ढेर हुआ। तीसरे दिन भारत की नजरें 200 पार के स्कोर तक पहुंचे पर होगी। पिछले 25 सालों में एससीजी पर केवल एक बार 200+ का टारगेट चेज हुआ है।

दूसरे दिन का अंत, भारत की लीड 145 रनों की
दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है, भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 141 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। 4 रनों की बढ़त की बदौलत लीड 145 रनों की हो गई है। क्रीज पर रविंद्र जडेजा के साथ वॉशिंगटन सुंदर मौजूद हैं।

आज के दिन बने 300 से अधिक रन
सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन अभी तक 78 ओवर का खेल हो गया है जिसमें 309 रन बने हैं और 15 विकेट गिरे हैं। तीसरे दिन मैच खत्म होने की पूरी-पूरी संभावनाएं हैं।

नीतीश का गैर जिम्मेदाराना शॉट
मेलबर्न टेस्ट के हीरो नीतीश रेड्डी ने सिडनी की दूसरी पारी में भी निराश किया। इस बार वह बड़ा ही गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हुए। स्कॉट बोलैंड की गेंद पर मिड ऑफ के ऊपर से शॉट मारने के प्रयास में वह मिस हिट कर बैठे, कमिंस ने आसान सा कैच लपक उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया।

  • admin

    Related Posts

    सुपरस्टार वापसी: सूर्यकुमार यादव टॉप-10 में, अभिषेक नंबर 1 की चौंकाने वाली स्थिरता

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव बुधवार को जारी लेटेस्ट ICC T20I रैंकिंग में टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में वापस आ गए हैं। वह पांच पायदान…

    आधी टीम पवेलियन लौटी, रिंकू सिंह 50 से चूके, अब शिवम दुबे पर टिकी भारत की उम्मीदें

    विशाखापट्टनम आज विशाखापट्टनम में भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी20 मैच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 216 रनों का टारगेट रखा है। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सुपरस्टार वापसी: सूर्यकुमार यादव टॉप-10 में, अभिषेक नंबर 1 की चौंकाने वाली स्थिरता

    • By admin
    • January 28, 2026
    • 2 views
    सुपरस्टार वापसी: सूर्यकुमार यादव टॉप-10 में, अभिषेक नंबर 1 की चौंकाने वाली स्थिरता

    आधी टीम पवेलियन लौटी, रिंकू सिंह 50 से चूके, अब शिवम दुबे पर टिकी भारत की उम्मीदें

    • By admin
    • January 28, 2026
    • 1 views
    आधी टीम पवेलियन लौटी, रिंकू सिंह 50 से चूके, अब शिवम दुबे पर टिकी भारत की उम्मीदें

    PCB का विवादित फैसला: टी20 WC में काली पट्टी के साथ उतरेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी

    • By admin
    • January 28, 2026
    • 2 views
    PCB का विवादित फैसला: टी20 WC में काली पट्टी के साथ उतरेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी

    ढिलाई नहीं चलेगी! द्रविड़ बोले– एक गलती और खत्म हो सकता है वर्ल्ड कप का सफर

    • By admin
    • January 28, 2026
    • 2 views
    ढिलाई नहीं चलेगी! द्रविड़ बोले– एक गलती और खत्म हो सकता है वर्ल्ड कप का सफर

    ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान भिड़ंत: टी20 वर्ल्ड कप से पहले ताकत की बड़ी परीक्षा

    • By admin
    • January 28, 2026
    • 1 views
    ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान भिड़ंत: टी20 वर्ल्ड कप से पहले ताकत की बड़ी परीक्षा

    गेल से भी ज्यादा खतरनाक बने अभिषेक शर्मा? मोहम्मद कैफ ने बांधे तारीफों के पुल

    • By admin
    • January 28, 2026
    • 1 views
    गेल से भी ज्यादा खतरनाक बने अभिषेक शर्मा? मोहम्मद कैफ ने बांधे तारीफों के पुल