टेस्‍ट के बीच भारत को बड़ा झटका, चोटिल हुए बुमराह, इण्डिया का दूसरी पारी में स्कोर 50 रन

सिडनी
 भारतीय गेंदबाजों ने सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 181 रनों पर सिमट दिया है। 39 के स्कोर पर 4 बल्लेबाजों के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी वापसी की। एक समय लग रहा था कि वह भारत के स्कोर से आगे निकल जाएंगे। जसप्रीत बुमराह भी मैदान से बाहर थे। इसके बाद भी भारतीय गेंदबाजों ने जोरदार वापसी करते हुए पारी को समेट दिया। पहली पारी में 185 रन बनाने वाले टीम इंडिया को 4 रनों की बढ़त मिली।

अब भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है. व‍िराट कोहली और शुभमन ग‍िल क्रीज पर हैं. भारत के 2 व‍िकेट ग‍िर चुके हैं. भारत का दूसरी पारी में स्कोर 50 रन के करीब है. भारत को पहली पारी में महज 4 रनों की बढ़त म‍िली.

पर्थ में भारत ने पहला टेस्ट 295 रनों से मैच जीता. फ‍िर एड‍िलेड टेस्ट ऑस्ट्रेल‍िया ने 10 विकेट से जीता. इसके बाद ब्रिस्बेन टेस्ट ड्रॉ रहा. मेलबर्न में ऑस्ट्रेल‍िया ने 184 रनों से धांसू जीत दर्ज की. सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन के खेल से जुड़ी अपडेट के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए…

भारत की दूसरी पारी

भारत ने दूसरी पारी में ताबड़तोड़ शुरुआत की. यशस्वी जायसवाल ने दूसरी पारी में स्टार्क के पहले ही ओवर में 16 रन जड़ द‍िए. लेकिन भारतीय टीम को पहला झटका केएल राहुल के रूप में लगा, ज‍िन्हें स्कॉट बोलैंड ने बोल्ड कर द‍िया. पहले व‍िकेट के ल‍िए राहुल और यशस्वी के बीच 45 गेंदों पर 42 रनों की पार्टनरश‍िप हुई. राहुल के आउट होने के बाद यशस्वी (22) भी बोलैंड का श‍िकार बने.  

भारत का स्कोरकार्ड, दूसरी पारी

बल्लेबाज         विकेट                      रन
केएल राहुल      बोल्ड बोलैंड              13
यशस्वी जायसवाल     बोल्ड बोलैंड       22

बुमराह हुए इंजर्ड, जानें क्या हुआ?

जसप्रीत बुमराह इस मुकाबले में फ‍िलहाल मैदान से बाहर हैं. वह स्कैन करवाने के ल‍िए गए हैं. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह को शन‍िवार (4 जनवरी) को चोट का सामना करना पड़ा. उनकी जगह विराट कोहली ने कमान संभाली.

ऑस्ट्रेल‍िया की पहली पारी 181 रनों पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेल‍िया  की पहली पारी भी 181 रनों पर स‍िमट गई. ऑस्ट्रेल‍िया की ओर से पहली पारी में ब्यू वेबस्टर ने ने सर्वाध‍िक 57 रनों की पारी खेली. पहली पारी में भारत की ओर से मोहम्मद स‍िराज और प्रस‍िद्ध कृष्णा को 3-3 विकेट म‍िले. वहीं कप्तान जसप्रीत बुमराह और नीतीश राणा ने 2-2 सफलताएं अर्ज‍ित कीं.  

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल