यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आज से बदल जाएगा ट्रेनों का समय, भोपाल में एक्स्ट्रा 5 मिनट रुकेंगी 8 गाड़ियां

भोपाल
जबलपुर मंडल के मदन महल स्टेशन पर ओएचई (ऑल ओवर हेड इलेक्ट्रिक) ब्रेकडाउन के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इस ब्रेकडाउन के कारण अप और डाउन दोनों रेल लाइनों पर ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया है। इसके कारण कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।

यह ट्रेन रहेगी प्रभावित
ट्रेन 22146 रीवा-भोपाल ट्रेन : यह ट्रेन कटनी से वाया कटनी-सागर-बीना होकर चलाई जाएगी।

ट्रेन 11046 धनबाद– श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर दीक्षाभूमि एक्सप्रेस : यह ट्रेन कटनी से वाया कटनी-बीना-इटारसी होकर चलायी जाएगी।

ट्रेन 01154 दानापुर-मनमाड एक्सप्रेस स्पेशल : यह ट्रेन भी कटनी से वाया कटनी-बीना-इटारसी होकर चलायी जाएगी।

भोपाल मंडल में आठ ट्रेनों के ठहराव में वृद्धि, आज से लागू
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। यह निर्णय आज से लागू होगा। जिसके तहत मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव को 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट कर दिया जाएगा। भोपाल मंडल के पीआरओ नवल अग्रवाल ने बताया कि यह निर्णय यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने और स्टेशनों पर भीड़ कम करने के उद्देश्य से लिया गया है। अब यात्री आराम से ट्रेन में चढ़ सकेंगे और उतर सकेंगे।

इन ट्रेनों में पांच मिनट का ठहराव बढ़ाया गया
ट्रेन 12627 (बैंगलोर-नई दिल्ली एक्सप्रेस) का भोपाल स्टेशन पर ठहराव 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट किया गया है।
ट्रेन 14319 (इंदौर-बरेली साप्ताहिक एक्सप्रेस) का बीना स्टेशन पर ठहराव 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट किया गया है।
ट्रेन 14320 (बरेली-इंदौर साप्ताहिक एक्सप्रेस) का बीना स्टेशन पर ठहराव 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट किया गया है।
ट्रेन 22468 (गांधी नगर कैपिटल – वाराणसी एक्सप्रेस) का बीना स्टेशन पर ठहराव 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट किया गया है।
ट्रेन 22830 (शालीमार-भुज एक्सप्रेस) का बीना स्टेशन पर ठहराव 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट किया गया है।
ट्रेन 19306 (कामाख्या-डा. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस) का बीना स्टेशन पर ठहराव 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट किया गया है।
ट्रेन 12181 (जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस) का गुना स्टेशन पर ठहराव 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट किया गया है।
ट्रेन 12182 (अजमेर–जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस) का गुना स्टेशन पर ठहराव 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट किया गया है।

 

  • admin

    Related Posts

    महिला आरक्षण के मुद्दे पर आक्रोश रैली, विस का एक दिवसीय सत्र; CM बोले- नारी का अपमान कभी नहीं भूल पाएगा देश

    भोपाल  लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण विधेयक) पारित नहीं हो पाने के बाद भाजपा ने कांग्रेस को घेरने की रणनीति बनाई है। पार्टी का कहना है कि…

    स्वास्थ्य विभाग के लापरवाही के कारण युवक ने गवाई जान ,नाराज मृतक के परिजनों ने किया चक्का जाम

    स्वास्थ्य विभाग के लापरवाही के कारण युवक ने गवाई जान ,नाराज मृतक के परिजनों ने किया चक्का जाम राजेंद्र ग्राम  छबिलाल जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत करौंदा टोला में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 0 views
    आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

    आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 2 views
    आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

    हैदराबाद ने सीएसके को हराया, मलिंगा ने तीन विकेट लेकर की शानदार गेंदबाजी

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 2 views
    हैदराबाद ने सीएसके को हराया, मलिंगा ने तीन विकेट लेकर की शानदार गेंदबाजी

    हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

    • By admin
    • April 18, 2026
    • 3 views
    हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

    विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

    • By admin
    • April 18, 2026
    • 4 views
    विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

    सनराइजर्स हैदराबाद की अच्छी शुरुआत, ओपनर्स ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का शानदार फॉर्म

    • By admin
    • April 18, 2026
    • 5 views
    सनराइजर्स हैदराबाद की अच्छी शुरुआत, ओपनर्स ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का शानदार फॉर्म