यात्रियों को तत्काल टिकट बुकिंग में परेशानियों का सामना करना पड़ा, जब IRCTC की सेवाएं ठप हुई, ऐसा हुआ तीसरी बार

नई दिल्ली
नए साल पर घर जाने के लिए तत्काल टिकट बुक कर रहे लाखों यात्रियों को तब निराशा हाथ लगी, जब इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) की सेवाएं ठप हो गईं। इस महीने यह तीसरी बार हुआ है, जब IRCTC की सेवाएं ठप हो गईं और यात्रियों को तत्काल टिकट बुकिंग में परेशानियों का सामना करना पड़ा। पेमेंट्स से लेकर ट्रेन्स के चुनाव तक में यूजर्स को ऐप और वेबसाइट दोनों पर कई दिक्कतें आईं।

दिसंबर महीने में ही इससे पहले दो बार IRCTC की सेवाएं ठप हो चुकी हैं। इस बार भी यूजर्स को लंबे वक्त तक डाउनटाइम मेसेद दिखता रहा। कई यूजर्स ने इसे लेकर नाराजगी जताई और सोशल मीडिया पर रेल मंत्री को टैग करते हुए इसकी शिकायत की। इससे पहले 9 दिसंबर को भी ठीक ऐसा ही मेसेज करीब एक घंटे तक वेबसाइट पर दिख रहा था और दूसरा मामला बीते 26 दिसंबर को सामने आया था, जब यात्रियों को परेशान होना पड़ा था।

IRCTC की ओर से नहीं आई कोई प्रतिक्रिया
प्लेटफॉर्म पर दिख रहे डाउनटाइम मेसेज में लिखा है कि 'सभी साइट के लिए बुकिंग और कैंसिलेशन सेवा अगले एक घंटे के लिए उपलब्ध नहीं है। आप कैंसिलेशन या TRD फाइल करने के लिए 139 पर कस्टम केयर को कॉल कर सकते हैं।' यूजर्स को यह मेसेज दिखता रहा और वे सेवाएं ऐक्सेस नहीं कर सके। इसके अलावा कई यूजर्स को मेंटिनेंस मेसेज दिखाया गया कि साइट पर काम चल रहा है, इसलिए सेवाएं कुछ देर के लिए बंद हैं। फिलहाल इसपर IRCTC की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है और सेवाएं डाउन होने की कोई वजह सामने नहीं आई है।

इन वजहों से डाउन हो सकती हैं सेवाएं
वैसे तो वेबसाइट के सर्वर में खराबी, सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी या नेटवर्क कनेक्शन में दिक्कत होने से वेबसाइट डाउन होती है, लेकिन कई बार त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में जब ट्रेन टिकट बुक करने वालों की संख्या बहुत ज्यादा होती है, तब भी वेबसाइट ज्यादा लोड के चलते डाउन हो सकती है। बाकी वेबसाइट को अपडेट करने या सुधार करने के लिए समय-समय पर मेंटेनेंस किया जाता है, जिसके दौरान वेबसाइट कुछ समय के लिए डाउन रह सकती है। कई यूजर्स को डर है कि बार-बार सेवाएं प्रभावित और डाउन होने के लिए कोई साइबर अटैक तो जिम्मेदार नहीं है। फिलहाल आप कुछ वक्त इंतजार कर सकते हैं या फिर IRCTC हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं।

admin

Related Posts

ट्रंप परिवार पर मंडराया खतरा! इवांका की हत्या की कथित साजिश में IRGC का नाम सामने आया

वाशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है. ईरान की सेना 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' (IRGC) से ट्रेनिंग पाए…

हमजा की अंतिम विदाई में आतंक का प्रदर्शन! सलाउद्दीन और जमीन खान की बंदूकों के बीच हुआ जनाजा

इस्लामाबाद पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड और वांटेड आतंकी अर्जुनमंद गुलजार उर्फ ​​हमजा बुरहान की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में अज्ञात बंदूकधारियों ने उसकी हत्या कर दी थी. अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने छोड़ा क्रिकेट, इमोशनल पोस्ट से चौंके फैंस

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने छोड़ा क्रिकेट, इमोशनल पोस्ट से चौंके फैंस

विराट-हेड विवाद के बाद वायरल हुआ ट्रेविस हेड का रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
विराट-हेड विवाद के बाद वायरल हुआ ट्रेविस हेड का रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट

लगातार हार से दबाव में पंजाब, घर में जीत के साथ विदाई चाहेगी लखनऊ

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लगातार हार से दबाव में पंजाब, घर में जीत के साथ विदाई चाहेगी लखनऊ

हैदराबाद ने RCB को हराकर बढ़ाई प्लेऑफ की टेंशन, लेकिन बेंगलुरु रही टॉप पर; SRH स्टार ने बनाया नया IPL रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
हैदराबाद ने RCB को हराकर बढ़ाई प्लेऑफ की टेंशन, लेकिन बेंगलुरु रही टॉप पर; SRH स्टार ने बनाया नया IPL रिकॉर्ड

CSK की टीम में अगले साल दिखेंगे नए चेहरे? इन 5 खिलाड़ियों पर लटक रही तलवार

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 1 views
CSK की टीम में अगले साल दिखेंगे नए चेहरे? इन 5 खिलाड़ियों पर लटक रही तलवार

WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं