कई लोग घायल, छत्तीसगढ़-महासमुंद में वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के स्वागत में जमकर चले लाठी-डंडे और रॉड

महासमुंद।

महासमुंद में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज के स्वागत को लेकर मुस्लिम समुदाय के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज यहां शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार और समाज की नीतियों में सही-गलत की जानकारी देने आए थे। जैसी ही वह महासमुंद सर्किट हॉउस में प्रेस कांफ्रेस शुरू किए वहां मुस्लिम समाज के दो गुट आपस में भिड़ गए और हाथपाई शुरू हो गई।

लोहे के रॉड और बेल से एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट हुई। मारपीट में कई लोग घायल हो गए हैं। जिन दो गुटों के बीच मारपीट हुई है वो जामा मस्जिद के कब्जे को लेकर और सदर चुनाव को लेकर पहले से आमने-सामने थे। पूर्व सदर इसाक चौहान का कार्यकाल पूरा होने के बाद जमील चौहान को वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है, जब तक नया चुनाव ना हो जाए। इसे लेकर भी इनके बीच आपस में विवाद चल रहा था जिसने आज बड़ा रूप ले लिया। इस दौरान वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज को एक कमरे मे बंद कर दिया गया। जिसके बाद उन्होंने मिडिया को बताया की महासमुंद के जामा मस्जिद में कब्जे की जमीन को लेकर दो गुटों मे मारपीट हुई है। यह काफी निंदनीय और शर्मिंदगी वाली बात है। वहीं सलीम राज ने जिला प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा की जिला प्रशासन ने भी कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं किये थे यह दुर्घटना जिला प्रशासन की लापरवाही से निर्मित हुई है। फिलहाल अभी यहां स्थिति पुलिस के नियंत्रण में है और कोतवाली थाने में दोनों पक्षों को बुलाकर जांच की जा रही है।

admin

Related Posts

प्रदर्शन बना गिरफ्तारी की वजह: ग्रामीण कांग्रेस के 8 नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई

भिलाई. उतई पुलिस ने बिना अनुमति प्रदर्शन के मामले में दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर समेत 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इन्होंने मासूम से अनाचार के मामले में…

हॉकी स्टेडियम में बड़ा बदलाव: 6 करोड़ से नया एस्ट्रोटर्फ, बेहतर ट्रेनिंग की सुविधा

राजनांदगांव. हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाले राजनांदगांव के अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम की हालत सुधरने वाली है। चार महीने पहले राज्य सरकार द्वारा इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम के अपग्रेडेशन के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 0 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य