बेटे की शादी के लिए एयरोप्लेन बुक किया, फिर इस एयरोप्लेन से दुल्हन के घर के ऊपर पैसों की बारिश कराई

इस्लामाबाद
शादियों में पैसे उड़ाना कोई बड़ी बात नहीं, लेकिन पाकिस्तान की एक शादी में जिस तरह से पैसे उड़ाए गए, उसका वीडियो वायरल हो रहा है। यहां पर एक पिता ने अपने बेटे की शादी के लिए एयरोप्लेन बुक किया। फिर इस एयरोप्लेन से दुल्हन के घर के ऊपर पैसों की बारिश कराई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं, कुछ लोग इसका मजाक भी उड़ा रहे हैं। एक्स पर एक इंडियन यूजर ने लिखा कि लगता है आईएमएफ ने बेलआउट पैकेज भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक यह वीडियो पाकिस्तान स्थित हैदराबाद का है। वीडियो को शेयर करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने उर्दू में इसके बारे में जानकारी दी है। इसमें लिखा है कि दुल्हन के पिता की रिक्वेस्ट की थी। इसके बाद दूल्हे के पिता ने किराए पर हवाई जहाज लिया और दुल्हन के घर के ऊपर करोड़ों रुपए के नोट बरसा डाले। वहीं, सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है कि दूल्हे के एनआरआई दोस्त ने उसके घर पर पैसों की बारिश कराई। लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो और दावे कि पुष्टि नहीं करता।

हालांकि कुछ लोगों ने इस तरह से पैसों की बर्बादी की आलोचना की। वहीं, कुछ लोगों ने इसका मजाक भी उड़ाया। लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अब दूल्हे को जिंदगी पर अपने पिता द्वारा लिए गए कर्ज को उतारता रहेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब पता चला कि पाकिस्तान कर्ज में क्यों है। एक यूजर तो और आगे बढ़ गया। उसने लिखा कि पाकिस्तान का पूरे साल का बजट गिरा दिया। अब वापस भीख मांगते फिरेंगे। वहीं, किसी ने लिखा कि दूल्हे को भूल जाओ, दूल्हन के पड़ोसी इस वक्त दुनिया के बससे खुश लोगों में होंगे।

  • admin

    Related Posts

    पेट्रोल-डीजल की किल्लत या अफवाह? इंडियन ऑयल ने देशभर में ईंधन सप्लाई को लेकर कही बड़ी बात

    नई दिल्ली  देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने देश में पेट्रोल एवं डीजल की समग्र किल्लत से इनकार करते हुए शनिवार को कहा कि…

    कोलकाता में बड़ा एक्शन! ममता बनर्जी की बनाई फुटबॉल मूर्ति तोड़ी गई, राजनीति गरमाई

    कलकत्ता ममता बनर्जी को सत्ता से बेदखल कर सरकार बनाने वाले सीएम शुभेंदु सरकार लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल में शनिवार को ममता के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा