अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में दो साल में 57.8 प्रतिशत की तेजी संभव : वेंचुरा सिक्योरिटीज

मुंबई.
अग्रणी ब्रोकरेज कंपनी वेंचुरा सिक्योरिटीज लिमिटेड ने अगले दो साल में अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों के लिए 3,801 रुपये के बाजार मूल्य का लक्ष्य रखा है जो मौजूदा स्तर से 57.8 प्रतिशत का उछाल होगा। अदाणी समूह की सबसे बड़ी कंपनी के शेयर का भाव फिलहाल 2,409 रुपये प्रति शेयर पर है।

ब्रोकरेज ने अपने नोट में कहा है कि बहुत अच्छा करने की स्थिति में इसके भाव 138.6 प्रतिशत बढ़कर 5,748 रुपये प्रति शेयर पर भी पहुंच सकते हैं। नोट में कहा गया है, “हमारा अनुमान है कि वित्त वर्ष 2024-25 से 2026-27 के दौरान 20 प्रतिशत औसत वार्षिक वृद्धि (सीएजीआर) की दर से कंपनी का राजस्व 1,66,615 करोड़ रुपये पर पहुंच जाएगा। इस अवधि में उसका ईबीआईटीडीए मार्जिन 20 प्रतिशत और एंटरप्राइज वैल्यू (ईवी) बनाम ईबीआईटीडीए अनुपात 23.4 रहेगा। इससे शेयर की कीमत 5,748 रुपये पर पहुंच जाएगी।

वेंचुरा के नोट की मानें तो अदाणी एंटरप्राइजेज तेजी से विकास कर रहा है। वित्त वर्ष 2024 से 2027 तक 17.5 प्रतिशत के सीएजीआर से कंपनी का समेकित राजस्व 1.56 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच जाएगा। वेंचुरा ने कहा है, “ईबीआईटीडीए और शुद्ध मार्जिन में क्रमशः 6.47 प्रतिशत से 18.3 प्रतिशत और 2.55 प्रतिशत से 5.9 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है। रिटर्न रेशियो – आरओई और आरओआईसी- में भी क्रमशः 5.63 प्रतिशत से 14.5 प्रतिशत और 0.99 प्रतिशत से 11.3 प्रतिशत तक वृद्धि की उम्मीद है।”

नोट में कहा गया है कि इस विकास में मुख्य योगदान एयरपोर्ट, सोलर और विंड टर्बाइन कारोबार में कंपनी के विस्तार और कॉपर कारोबार से प्राप्त राजस्व का योगदान होगा। वेंचुरा ने कहा कि अदाणी समूह की सर्वप्रमुख कंपनी ने अगले एक दशक में 6.5 लाख करोड़ से सात लाख करोड़ के पूंजी निवेश का लक्ष्य रखा है। इसमें एयरपोर्ट, डाटा सेंटर, कॉपर और ग्रीन हाइड्रोजन पर सबसे ज्यादा फोकस होगा। उसने कहा, “इस विस्तार के लिए पूंजी डेट के माध्यम से जुटाई जाएगी जिससे अगले कुछ वर्षों में डेट बनाम इक्विटी और डेट बनाम ईबीआईटीडीए का अनुपात बढ़ सकता है।”

 

  • admin

    Related Posts

    Stock Market Crash: ये तीन वजहें जिन्होंने सेंसेक्स को 1100 अंक नीचे धकेला

    मुंबई  शेयर बाजार में जिसका डर था वही हुआ. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को विदेशों से मिल रहे रेड सिग्नल के बीच सेंसेक्स-निफ्टी की बेहद खराब शुरुआत हुआ…

    पेट्रोल में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से इथेनॉल मिक्स ईंधन, जेब को राहत

    नई दिल्ली 1 अप्रैल 2026 से देशभर में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ कई महत्वपूर्ण नियम लागू होने जा रहे हैं। इसी क्रम में पेट्रोल से जुड़ा एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

    मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 3 views
    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 3 views
    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद