दिल्ली से हटाई गई ग्रैप-4 की पाबंदियां, पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा में सुधार के संकेत, 369 पर AQ

नई दिल्ली
पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम के बदले मिजाज और पूर्वानुमानों में पलूशन से राहत मिलने के संकेत हैं। दिल्ली में मंगलवार को प्रदूषण के स्तर में सुधार देखा गया। शाम को एक्यूआई 369 अंकों के साथ बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। सोमवार को यह गंभीर श्रेणी में था। इस बीच वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली एनसीआर में लगाई गई ग्रैप-4 की पाबंदियों को हटाने का ऐलान कर दिया है। हालांकि, पलूशन को काबू में रखने के लिए ग्रैप 1, 2 और 3 के तहत लागू पाबंदियां जारी रहेंगी।

पिछले तीन दिनों के दौरान AQI की स्थिति
1- 22 दिसंबर 409

मौसम के बदले मिजाज से सुधार पर एक्यूआई
राजधानी के मौसम में बदलाव और हवा की गति में परिवर्तन होने से प्रदूषण के स्तर में कमी देखी जा रही है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह से ही सुधार पर है। दिल्ली में मंगलवार को शाम 4 बजे AQI 369 पर था। समिति का कहना है कि यह आंकड़ा ग्रैप-4 लागू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से तय सीमा से 31 अंक नीचे है।

मौसम विभाग ने दी गुड न्यूज
दरअसल, मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली एनसीआर में 26, 27 और 28 दिसंबर को बूंदाबांदी या बारिश की संभावना जताई है। 27 दिसंबर को हवा की स्पीड भी तेज रहने का अनुमान है। इससे पलूशन के स्तर में भी कमी देखी जा सकती है। अनुमान है कि वाले दिनों में दिल्ली का AQI 300-400 के बीच में रह सकता है।

इन कार्यों पर लगी रोक हटी
ग्रैप-4 की पाबंदिया हटने से दिल्ली के कारोबारियों को बड़ी राहत मिलेगी। दिल्ली में गैर-जरूरी सामान ले जाने वाले ट्रकों के दाखिल होने पर लगी रोक हटा ली जाएगी। साथ ही नेशनल हाइवे और फ्लाईओवर समेत सभी निर्माण और तोड़फोड़ गतिविधियों पर लगे प्रतिबंध भी हटा लिए जाएंगे।

16 दिसंबर को लगी थीं ग्रैप-4 की पाबंदियां
उल्लेखनीय है कि वायु गुणवत्ता में गिरावट के बाद 16 दिसंबर से पूरे एनसीआर में ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू थीं। ग्रैप-4 के तहत दिल्ली एनसीआर में सभी प्रकार की निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया था।

admin

Related Posts

गुरुग्राम लैंड स्कैम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, Robert Vadra को मिली जमानत

नई दिल्ली कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा को गुरुग्राम के शिकोहपुर लैंड डील से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत मिल गई है. दिल्ली…

शनि जयंती से पहले बड़ी राहत, शोभा यात्रा से पहले मंदिर की चोरी हुई मूर्ति वापस मिली

नई दिल्ली  चांदनी चौक इलाके में अंग्रेजों के जमाने के मंदिर से चोरी हुई शनिदेव की अष्टधातु की मूर्ति मिल गई है। चोर ने मूर्ति को लाल के किले के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 3 views
गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 5 views
‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ