हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के चलते हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाले तीन नेशनल हाइवे बंद, चार लोगों की मौत

शिमला
हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी के बाद लोगों की परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं। बर्फबारी के चलते हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाले तीन नेशनल हाइवे बंद हो गए हैं। इसके अलावा 174 सड़कों पर भी यातायात रोक दिया गया है। इतना ही नहीं, 683 बिजली लाइनें भी ठप हैं और पिछले 24 घंटे के दौरान चार लोगों की जान भी चली गई है।

हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर के बाद से हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हुई, जिसमें शिमला भी शामिल है। ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटक और बागवान खुश हैं। हालांकि, लोगों की दिक्कतें भी बढ़ी हैं। बर्फबारी के बाद हिमाचल में तीन एनएच समेत 174 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। उन्होंने बताया, "बर्फबारी के कारण 683 बिजली की लाइनें बाधित हुई हैं। शिमला में सबसे अधिक सड़कें बंद हैं। इसके अलावा चार लोगों की मौतें हुईं, जो किसी ऊंचाई वाली जगह गिरने और फिसलने की वजह से हुई है। साथ ही कई लोगों को चोटें भी आई हैं।"

ओंकार शर्मा ने कहा, "बर्फबारी के चलते दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ समेत कई अन्य क्षेत्रों से टूरिस्ट के हिमाचल प्रदेश आने का भी सिलसिला जारी है। नए साल से पहले मौसम विभाग की तरफ से बारिश और बर्फबारी को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।" हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने पर्यटकों को सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मेरी पर्यटकों से अपील है कि वह निर्देशों का पालन करें और बर्फबारी वाले क्षेत्र में ड्राइविंग करने से बचें, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। मौसम विभाग ने हिमाचल में मंगलवार को भी बर्फ और बारिश की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के मुताबिक, 27 से 29 दिसंबर के बीच ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

admin

Related Posts

सुरक्षा व इनोवेशन पर फोकस से भारत-जापान साझेदारी में आया नया मोड़ : रिपोर्ट

नई दिल्ली एक रिपोर्ट के अनुसार, जापान और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत रिश्ते अब एक नए और गतिशील दौर में प्रवेश कर रहे हैं।…

भारत-फ्रांस दोस्ती का नया अध्याय, पीएम मोदी और मैक्रों करेंगे मेगा डिफेंस प्रोजेक्ट लॉन्च

नई दिल्ली भारत और फ्रांस के बीच रक्षा संवाद होने जा रहा है। सैन्य तकनीक व रक्षा क्षेत्र की तैयारियों के लिहाज से यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण संवाद होगा। भारत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह