भारत ने बांग्लादेश को फाइनल में किया चारो खाने चित, जीता पहला वुमेंस U19 एशिया कप का खिताब

नई दिल्ली
गोंगाडी त्रिशा के शानदार अर्धशतक के दम पर भारत ने बांग्लादेश को हराकर अंडर-19 वुमेंस एशिया कप के उद्घाटन संस्करण का खिताब अपने नाम किया। कुआलालंपुर के बायुएमास ओवल में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 117 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस स्कोर का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 76 रनों पर ही ढेर हो गई और भारत ने 41 रनों से इस मुकाबले को अपने नाम किया। गोंगाडी त्रिशा को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया के लिए गोंगाडी त्रिशा ही एकमात्र ऐसी बैटर रही जिन्होंने 20 रन का आंकड़ा पार किया। इस सलामी बैटर ने 47 गेंदों पर 5 चौकों और 2 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 52 रनों की शानदार पारी खेली। टीम की 5 बैटर दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाई। बांग्लादेश के लिए फरजाना इस्मिन ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए।

118 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम की शुरुआत से ही लड़खड़ाती दिखी। टीम की बैटिंग परफॉर्मेंस का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जुएरिया फिरदौस 22 रनों के साथ हाईएस्ट स्कोरर रही और उनके आलावा सिर्फ फहमीदा चोया (18) ने दहाई का आंकड़ा छुआ। बांग्लादेश की टीम की 9 बैटर सिंगल डिजीट स्कोर ही कर सकी। भारत के लिए आयुषी शुक्ला गेंदबाजी में चमकीं जिन्होंने 3 विकेट चटकाए।

भारत के लिए यह टूर्नामेंट काफी शानदार रहा। ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को रौंदा, वहीं नेपाल के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ा। इसके बाद सुपर-4 में भारत ने बांग्लादेश और श्रीलंका को हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाई।

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल