T20I में वेस्टइंडीज का पहली बार किया सूपड़ा साफ, बांग्लादेश ने रचा इतिहास

नई दिल्ली
बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को आखिरी T20I में हराकर इतिहास रच दिया है। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने मेजबानों का सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ किया। पहला मैच बांग्लादेश 7 रन से तो दूसरा 27 रन से जीता था। बांग्लादेश पहली बार वेस्टइंडीज में वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने में कामयाब हुआ है। इस सीरीज से पहले तो बांग्लादेशी टीम वेस्टइंडीज की सरजमीं पर एक भी मैच जीतने में कामयाब नहीं हुई थी। किंग्सटाउन में खेले गए आखिरी मैच में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 190 रनों का टारगेट रखा था, जिसके सामने मेजबान टीम 109 रनों पर ही सिमट गई। बांग्लादेश ने आखिरी T20I 80 रनों से जीता।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश की टीम के लिए जकर अली ने 41 गेंदों पर 72 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 3 चौके और 6 छक्के लगाए। उनके अलावा परवेज हुसैन इमोन ने 39 रनों का योगदान दिया।

190 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पारी की दूसरी ही गेंद पर ब्रेंडन किंग तस्कीन अहमद का शिकार बने। इसके बाद निकोलस पूरन समेत वेस्टइंडीज ने पावरप्ले में ही तीन विकेट खो दिए थे। वहीं 6.5 ओवर में 46 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन में थी। रोमारियो शेफर्ड ने 27 गेंदों पर 33 रन जरूर बनाए, मगर वह टीम की हार को टाल नहीं पाए। वेस्टइंडीज की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं टिक पाई और 16.4 ओवर में ढेर हो गई। इससे पहले खेली गई वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश का वाइट वॉश किया था, वहीं टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर रही थी।

admin

Related Posts

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

मुंबई  राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को मुंबई में होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाने के…

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

नईदिल्ली  क्रिकेट की दुनिया में जल्द ही बहुत कुछ बदलता हुआ नजर आ सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) प्लेइंग कंडीशन्स में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी