हेनरिक क्लासेन से जा भिड़े मोहम्मद रिजवान, जमकर हुई बहस, बाबर आजम समेत अंपायरों ने किया बीच-बचाव

नई दिल्ली
पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को दूसरे वनडे में 81 रनों से हराकर तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का दबदबा रहा, मगर मैच के दौरान एक समय ऐसा था जब हेनरिक क्लासेन मेहमानों की जमकर धुलाई कर रहे थे। इस दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी क्लासेन से जा भिड़े। पहले हारिस रऊफ की क्लासेन से बहस हुई, इसके बाद शांत रहने वाले मोहम्मद रिजवान साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी से जा भिड़े। मामले को गर्म होता देख बाबर आजम और अंपायर्स बीच में आए और बहस को रोका।

यह घटना साउथ अफ्रीका की पारी के 26वें ओवर की है। ओवर की आखिरी गेंद पर हारिस रऊफ ने हेनरिक क्लासेन से कुछ कहा। इसके बाद दोनों के बीच शब्दों को आदान-प्रदान हुआ। मगर जैसे ही ओवर खत्म हुआ तो मोहम्मद रिजवान ने क्लासेन ने बहस शुरू कर दी। क्लासेन भी पिछे नहीं हट रहे थे, उन्होंने भी रिजवान से जमकर तू-तू मैं-मैं की। रऊफ फिर इस बहस में कूद रहे थे मगर बाबर आजम और अंपायरों ने उन्हें वापस भेज दिया।

कैसा रहा साउथ अफ्रीका वर्सेस पाकिस्तान मैच
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 49.5 ओवर में 329 रन बोर्ड पर लगाए। टीम एक गेंद पहले जरूर ऑलआउट हो गई मगर उन्होंने लगभग 330 के स्कोर को छूकर मेजबानों पर दबाव डाल दिया था। इस दौरान मोहम्मद रिजवान (73) और बाबर आजम (80) ने अर्धशतक जड़े, वहीं कामरान गुलाम ने 6ठे नंबर पर आकर 32 गेंदों पर 63 रनों की तूफानी पारी खेल अहम रोल अदा किया।

रही कही कसर गेंदबाजी में शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह ने पूरी कर दी। दोनों ने मिलकर कुल 7 विकेट चटकाए और 43.1 ओवर में साउथ अफ्रीका को 248 रनों पर ढेर कर मुकाबले को 81 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया। साउथ अफ्रीका के लिए हेनरिक क्लासेन ने 97 रनों की पारी खेल अकेले लड़ाई लड़ी, मगर वह टीम को जीत के नजदीक तक नहीं ले जा पाए।

admin

Related Posts

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

मुंबई  राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को मुंबई में होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाने के…

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

नईदिल्ली  क्रिकेट की दुनिया में जल्द ही बहुत कुछ बदलता हुआ नजर आ सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) प्लेइंग कंडीशन्स में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी