पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के दौरान मची भगदड़, कई महिलाएं और बुजुर्ग दबे

मेरठ
मेरठ में शुक्रवार को पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें कई महिलाएं और बुजुर्ग दब गए। कहा गया है कि कथा के दौरान भीड़ बेकाबू होने से भगदड़ मची। हादसे में कई घायल हो गए। बता दें कि आज कथा का छठा दिन है। कल कथा का अंतिम दिन होगा। ऐसे में आज लाखों की संख्या में भक्तों की भीड़ जमा है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार कथा में पहुंचने वालों की भीड़ बेकाबू हो रही थी। ऐसे में वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने रोकने की कोशिश की। लोगों ने पहले तो धक्का-मुक्की शुरू की इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। पिछले 6 दिनों से चल रही कथा में रोज एक लाख से अधिक लोग पंडित प्रदीप मिश्रा को सुनने के लिए पहुंच रहे हैं। पुलिस बल पहले से ही पंडाल और उसके आस-पास तैनात है। भगदड़ की जानकारी होते ही अन्य थानों की पुलिस और प्रशासन अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

बताया जा रहा है कि हादसे में कई महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग घायल हो गए हैं। भगदड़ में आधा दर्जन महिलाएं गंभीर रूप से चोटिल हो गई हैं। सभी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को काबू किया। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है। साथ ही मेडिकल टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

एंट्री गेट पर अव्यवस्था की वजह से धक्का-मुक्की हुई। मेरठ के एसएसपी ने बताया कि भीड़ ज्यादा होने की वजह से ऐसे हालात बने और कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। स्थिति पूरी तरह से संभाल ली गई है। घटनास्थल पर कई पुलिस अधिकारी, मेडिकल की टीम और एम्बुलेंस मौजूद हैं ।

admin

Related Posts

चरैवेति-चरैवेति मंत्र के साथ डबल इंजन सरकार निरंतर आगे बढ़ा रही विकास यात्रा: मुख्यमंत्री

मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा: सीएम योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज नगर निगम के नवनिर्मित सदन हॉल और विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास…

संस्कारों और परंपराओं को जानने के लिए बच्चों को दादा-दादी व नाना-नानी के पास ले जाएं: सीएम योगी

सीएम योगी ने दिया इको फ्रेंडली पर्यटन का मंत्र यूपी में गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही सीएम योगी ने बच्चों-अभिभावकों के लिए लिखी पाती बच्चों को दुधवा, चूका बीच,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल