भाजपा ने धक्का-मुक्की कांड के बाद राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, लगाया हत्या का आरोप

नई दिल्ली
संसद में हुए धक्का-मुक्की कांड के बाद बीजेपी ने नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली के संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। बीजेपी ने हत्या की कोशिश का भी आरोप लगाया है। इसके साथ ही, भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 115 और 117 के तहत केस दर्ज करवाया गया है। दरअसल, गुरुवार सुबह संसद में अमित शाह द्वारा आंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही थी। बीजेपी सांसद भी प्रदर्शन कर रहे थे, तभी कांग्रेस और बीजेपी सांसद आमने-सामने आ गए और प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत चोटिल हो गए। भाजपा ने राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया है।

संसद में शिकायत दर्ज करवाने के बाद बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमने राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उनके द्वारा शारीरिक हमला और उकसाने को लेकर है यह शिकायत हुई है। इसमें विस्तार में बताया है कि आज घटनाक्रम जो हुआ, जहां एनडीए के सांसद शांतिपूर्वक तरीके से कांग्रेस के झूठ के प्रोपेगैंडा को बेनकाब कर रहे थे, उसी समय राहुल गांधी अपने गठबंधन के सांसदों के साथ उस तरफ कूच करते हैं। जब सिक्योरिटी फोर्सेस के लोग कहते हैं कि ये संसद में जाने का रास्ता है तो जिस तरह का राहुल गांधी का रवैया था, उन्होंने गुस्सा दिखाया। इस परिवार को अपने आप को कानून से ऊपर मानने की आदत पड़ गई है।

अनुराग ठाकुर ने कहा, ''वह एनडीए के सांसदों के बीच में दल-बल के साथ कूच कर गए और सांसदों को उकसाया। उन्हें पता था कि सांसदों को चोट लग सकती है, उन्होंने यही किया। मुकेश राजपूत को सिर में चोट लगी और प्रताप सारंगी का भी आगे का सिर फट गया है। हमने धारा 109, 115, 117, 125, 131 और 351 के तहत राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। धारा-109 हत्या की कोशिश की है। यह सीधे तौर पर दिखाता है कि राहुल गांधी ने सोचे समझे तरीके से तय रास्ते पर नहीं गए और साथी सांसदों को उकसाया, जिसके कारण गंभीर चोटें दो सांसदों को लगी हैं।''

वहीं, शिकायत दर्ज करवाने गईं भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "…रवैया न केवल अभद्र है बल्कि आपराधिक भी है और इसीलिए हम सब आज यहां (पुलिस स्टेशन में) आए हैं और शिकायत दर्ज कराई है, जहां यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने राहुल गांधी से बार-बार अनुरोध किया कि आपके लिए एक वैकल्पिक रास्ता बनाया गया है जिसके माध्यम से आप बहुत शांतिपूर्ण तरीके से संसद में प्रवेश कर सकते हैं, लेकिन राहुल ने अनुरोध को अस्वीकार कर दिया…पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।"

admin

Related Posts

युद्ध में बड़ा नुकसान, अमेरिका ने स्वीकारा—ईरान के हमले में जेट तबाह, पायलट गायब

विदेश  ईरान ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने अमेरिका के दो फाइटर जेट मार गिराए हैं। एक एफ-35 और एफ-15 को मार गिराने का दावा किया गया। इस बीच,…

होर्मुज में टोल बूथ लगाने के बाद बढ़ी जंग, US आर्मी ने केशम आईलैंड में मचाई बर्बादी

तेहरान  ईरान जिस स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नाज करता है और जहां उसने टोल बूथ लगाया है अब जंग वहीं पहुंच चुकी है. अमेरिका ने केशम आईलैंड पर दनादन बम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 0 views
लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 1 views
KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह