हर दिन 50 हजार श्रद्धालु जाएंगे प्रयागराज, राजस्थान-10 शहरों से चलेंगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

जयपुर।

राजस्थान के तीर्थ यात्रियों को महाकुंभ तक लेकर जाने के लिए रेलवे की तैयारी जोरों पर है। रेलवे बोर्ड ने राजस्थान के जयपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा सहित 10 शहरों से स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। अनुमान है कि महाकुंभ में करीब 50 हजार यात्री हर रोज राजस्थान से प्रयागराज पहुंच सकते हैं। ये ट्रेन जनवरी से संचालित की जाएंगी और सभी ट्रेनों के 4 से 10 ट्रिप होंगे।

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के निर्देश पर उत्तर-पश्चिम सहित विभिन्न जोनल रेलवे के ऑपरेटिंग, कॉमर्शियल और मैकेनिकल विभाग ने बैठकें शुरू कर दी हैं। वहीं रेलवे बोर्ड को कुंभ स्पेशल ट्रेनों के लिए प्रस्ताव भेजने शुरू कर दिए हैं। उत्तर-पश्चिम रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेन का प्रस्ताव भेजा है, जिसे सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। बस इसकी आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

10 ट्रेन वाया जयपुर
रेलवे के ट्रेन ऑपरेशन एक्सपर्ट आशीष पुरोहित के अनुसार उत्तर-पश्चिम रेलवे ने पहली ट्रेन उदयपुर-धनबाद वाया जयपुर-बांदीकुई-भरतपुर-आगरा और दूसरी ट्रेन बाड़मेर-बरौनी वाया जोधपुर-जयपुर-बांदीकुई-आगरा चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। ये दोनों ट्रेनें 4-4 ट्रिप में चलेंगी और इन्हें जनवरी में संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वेस्टर्न रेलवे ने भी जिन ट्रेनों का प्रस्ताव भेजा है, उनमें से करीब 10 ट्रेन वाया जयपुर चलाई जाएंगी। इनमें साबरमती-बनारस, राजकोट-बनारस, भावनगर-बनारस, वेरावल-बनारस सहित अन्य ट्रेन शामिल हैं। वहीं नॉर्थ सेंट्रल रेलवे की भी करीब 5 ट्रेन वाया जयपुर संचालित होंगी। सभी ट्रेनों की 4 से 10 ट्रिप जनवरी में चलाई जाएंगी।

कई नेता अपनी बसें भी लेकर जाएंगे
रेलवे के अलावा स्थानीय स्तर पर भी महाकुंभ में लोगों को लेकर जाने की तैयारी की जा रही है। कई राजनेता अपनी विधानसभा व लोकसभा से श्रद्धालुओं को अपने खर्च और संसाधन से महाकुंभ लेकर जा रहे हैं। हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य भी कुंभ में अपने क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था करवा रहे हैं।

admin

Related Posts

धर्मांतरण या प्रार्थना सभा? राजस्थान की घटना पर सच्चाई को लेकर सवाल खड़े

जयपुर शुक्रवार (1 मई) देर शाम संगठन के कार्यकर्ताओं को एक सभा की सूचना मिली, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे. उनका आरोप है कि वहां बड़ी संख्या में लोगों…

राजस्थान में पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा: चंदन वनों के विकास पर जोर

जयपुर  राजस्थान की धरती अब न केवल अपने शौर्य के लिए बल्कि चंदन की खुशबू के लिए भी जानी जाएगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के वनों को आर्थिक रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 0 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 0 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका