होंडा और निसान एक बड़े मर्जर पर कर रहे विचार

नई दिल्ली,

जापान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. ऑटोमोबाइल की दुनिया में अपनी अलग और दिग्गज पहचान रखने वाली दो कंपनिया (होंडा और निसान) अब एक साथ हाथ मिलाने की तैयारी में हैं. ग्लोबल मार्केट के अलावा घरेलू बाजार में चीनी और अमेरिकी कंपनियों ख़ास तौर पर टेस्ला और बीवाईडी से मुकाबला करने के लिए होंडा और निसान एक बड़े मर्जर पर विचार कर रहे हैं.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, होंडा और निसान के बीच संबंधों को और भी बेहतर बनाने के लिए लगातार बातचीत चल रही है. दोनों कंपनियां कई अलग-अलग पहलुओं पर विचार कर रही हैं जिसमें एक संभावित विलय भी शामिल है. यदि दोनों कपनियां एक साथ आती हैं तो ये ज्वाइंट वेंचर दुनिया की तीसरी सबसे बड़े ऑटो ग्रुप के रूप में उभर सकता है.

यदि होंडा और निसान की ये साझेदारी मूर्तिरूप लेती है तो ज्वाइंट वेंचर ऑटो वर्ल्ड को एक नया स्ट्रक्चर देगा. होंडा और निसान के संयुक्त विलय से 54 बिलियन डॉलर की कंपनी बनेगी, जिसका वार्षिक उत्पादन 7.4 मिलियन वाहनों का होगा. जिससे यह टोयोटा और फॉक्सवैगन के बाद वाहन बिक्री के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबइल ग्रुप बन जाएगा.

होंडा और निसान के बीच बातचीत लंबे समय से चल रही है. इसकी पहली रिपोर्ट जापानी अखबार निक्केई ने दी थी. रिपोर्ट के अनुसार दोनों कंपनियां पूर्ण विलय के अलावा मित्सुबिशी मोटर्स के साथ सहयोग करने के तरीकों पर भी विचार कर रही हैं, जिसमें निसान 24% हिस्सेदारी के साथ टॉप शेयर होल्डर होगा.

होंडा और निसान के मर्जर की खबरों के सामने आते ही ग्लोबल मार्केट में दोनों कंपनियों के शेयरों में भारी बदलाव देखने को मिला. जहां निसान के शेयरों में तकरीबन 24% तक उछाल देखा गया वहीं होंडा के शेयरों ने 3% का गोता लगाया. बता दें कि, होंडा की मार्केट वैल्यू 43 बिलियन डॉलर है जो कि निसान के मुकाबले चार गुना ज्यादा है.

हालांकि अभी इस मामले में होंडा, निसान या मित्सुबिशी की तरफ से आधिकारिक तौर पर कोई ऐलान नहीं किया गया है. होंडा, निसान और मित्सुबिशी ने कहा कि किसी भी कंपनी ने किसी सौदे की घोषणा नहीं की गई है. इसके अलावा फ्रांसीसी वाहन निर्माता रेनॉल्ट (RENA.PA), जो निसान का एक प्रमुख शेयर होल्डर है उसने भी इस बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं किया है.

  • admin

    Related Posts

    दलाल स्ट्रीट पर हाहाकार: सेंसेक्स 2496 अंक गिरा, निफ्टी भी 775 अंक फिसला

    मुंबई ईरान की ओर से कतर के बड़े एलएनजी प्लांट पर हमले और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी ने ग्लोबल टेंशन को बढ़ा दिया है। इसका असर भारतीय शेयर…

    चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, सोने में भी बड़ी मंदी, क्या आने वाली है कोई बड़ी घटना?

     नई दिल्ली शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतें भी धाराशायी हो गईं हैं. MCX पर चांदी की कीमतों में 5 फीसदी से ज्यादा की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 0 views
    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 0 views
    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 1 views
    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

    फिर गूंजी किलकारी: दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल के घर बेटी का जन्म, जानिए क्या है नाम

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 0 views
    फिर गूंजी किलकारी: दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल के घर बेटी का जन्म, जानिए क्या है नाम

    पढ़ाई जरूरी है, क्योंकि पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते: PV सिंधू ने दिया प्रेरणादायक संदेश

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    पढ़ाई जरूरी है, क्योंकि पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते: PV सिंधू ने दिया प्रेरणादायक संदेश