कलेक्टर ने पूरी करवाई आरक्षण प्रक्रिया, छत्तीसगढ़-महासमुंद में निकाय चुनाव का काउंटडाउन शुरू

महासमुंद।

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर अब काउंटडाउन शुरू हो गया है। चुनाव में अध्यक्ष का सीधा चुनाव कराने की सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी है। अब निकाय चुनाव को पूरा करने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रशासन भी एक्टिव मोड में आ गया है। इसी कड़ी में आज महासमुंद जिले में नगरी निकायों में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कराई गई।

महासमुंद कलेक्टर एवं विहित प्राधिकारी विनय कुमार लंगेह द्वारा मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के आगामी निर्वाचन के लिए छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनिमय 1961 की धारा 29 (क) में दिए गए प्रावधान अनुसार, वार्डों का आरक्षण वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर लॉटरी सिस्टम द्वारा सम्पन्न किया गया। इस दौरान नगर पालिका परिषद महासमुंद के 30 वार्ड, बागबाहरा एवं सरायपाली के 15-15 वार्डों के साथ-साथ नगर पंचायत तुमगांव, बसना और पिथौरा के 15-15 वार्डों का आरक्षण भी किया गया। आरक्षण की इस प्रक्रिया में सभी अनुभाग के निकाय के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिकों की उपस्थिति रही। इस दौरान कलेक्टर विनय कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की तीन नगर पालिका और तीन नगर पंचायत में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कराई गई है। इसमें मुख्यत: अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के आरक्षण को ध्यान में रखते हुए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कराई गई है। आरक्षण की प्रक्रिया नियमानुसार शांति रूप से पार्षदों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में संपन्न कराई गई। आगे निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

admin

Related Posts

प्रदर्शन बना गिरफ्तारी की वजह: ग्रामीण कांग्रेस के 8 नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई

भिलाई. उतई पुलिस ने बिना अनुमति प्रदर्शन के मामले में दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर समेत 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इन्होंने मासूम से अनाचार के मामले में…

हॉकी स्टेडियम में बड़ा बदलाव: 6 करोड़ से नया एस्ट्रोटर्फ, बेहतर ट्रेनिंग की सुविधा

राजनांदगांव. हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाले राजनांदगांव के अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम की हालत सुधरने वाली है। चार महीने पहले राज्य सरकार द्वारा इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम के अपग्रेडेशन के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 0 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य