संभल में मिले मंदिर में हनुमान जी का श्रृंगार कराया गया, चढ़ाया चोला, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

संभल
यूपी के संभल के दीपा सराय में 46 साल बाद खोले गए शिव मंदिर में मंगलवार को हनुमान जी को चोला चढ़ाया गया। सुबह 4 बजे मंदिर की साफ सफाई की गई। भगवान शिव और हनुमान जी का श्रृंगार कराया गया। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

मंदिर के पुजारी शशिकांत शुक्ला ने बताया कि आज मंगलवार का दिन है। हनुमान जी का दिन है। यहां पर भगवान हनुमान को चोला चढ़ाया गया और श्रृंगार किया। भगवान शिव का भी कल सिंगार किया गया था। यहां प्रसाद वितरण चल रहा है और दूर-दूर से श्रद्धालु आ रहे हैं। पीएम मोदी और सीएम योगी के शासन में मंदिर इतने दिनों बाद खुला है। हमारा मन प्रसन्न है लेकिन हमारा दिल रोता है कि सबको उजाला प्रकाश प्रदान करने वाले भगवान इतने साल अंधकार में रहे।

उन्होंने आगे कहा कि मेरे ठाकुर जी जगत के पालनहार हैं, ब्रह्मा जी जगत सृष्टि रचयिता है, भगवान शिव संघार करते हैं और उनको इतना अंधेरे में रखा गया। हिंदू समाज पर बहुत अत्याचार हुआ। मैं प्रशासन का ऋणी हूं कि उन्होंने यहां पर मंदिर खुलवाया और हमें पूजा का अवसर दिया। मैं हिंदू समाज की ओर से प्रशासन का आभार जताता हूं।

दरअसल, इस मंदिर को प्रशासन ने शनिवार को खुलवाया था। प्रशासन की टीम इलाके में बिजली चोरी पकड़ने गई थी और इसी दौरान ये मंदिर मिला था। मंदिर अब अपने पुराने स्वरूप में दिखाई देने लगा है और यहां पूजा पाठ शुरू किया गया है। मंदिर में पूजा-अर्चना किए जाने का वीडियो भी सामने आया है। इससे पहले रविवार को भी भक्तों को इस मंदिर में पूजा करते हुए देखा गया था।

प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बीते दिनों जब मंदिर के दरवाजे खोले गए तो देखा कि अंदर धूल जम चुकी है। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने खुद ही हाथों से शिवलिंग और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां साफ की। मंदिर खोले जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मंदिर के अंदर भगवान शिव, नंदी, हनुमान और कार्तिकेय की पुरानी मूर्तियां मिली हैं। इसके अलावा यहां पर एक कुआं भी मिला है।

 

  • admin

    Related Posts

    पहले की तरह हर महीने एसएमएस और व्हाट्सएप पर मिलेगा बिल, भुगतान के लिए मिलेंगे 15 दिन

    लखनऊ उत्तर प्रदेश में विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब…

    चयनित फेलो को ₹50,000 प्रतिमाह पारिश्रमिक के साथ लैपटॉप, यात्रा भत्ता और आवासीय सुविधा/भत्ता प्रदान किया जाएगा

    लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश को ‘वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था’ बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बड़ा निर्णय लिया गया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 2 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 4 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई