एक की हालत नाजुक, समस्तीपुर-बिहार में पाटीदारों के बीच हिंसक झड़प दो लोगों की मौत

समस्तीपुर।

समस्तीपुर जिले में मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के हेमनपुर गांव में पाटीदारों के बीच शनिवार रात आपसी रंजिश में हुई गोलीबारी और मारपीट की घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान तपेश्वर सिंह के पुत्र नवीन सिंह (50), अजय कुमार सिंह के पुत्र गौरव सिंह (35) के रूप में हुई है। वहीं सौरव सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना पर पटोरी के डीएसपी और पुलिस के आलाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तपेश्वर सिंह और अजय सिंह के परिवार के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही है, जिसको लेकर कई बार विवाद हुआ है। गांव में पंचायत का भी आयोजन किया गया था। पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि बीती रात करीब 11 बजे दो पाटीदारों के बीच झगड़ा हो गया। एक तरफ से नवीन सिंह तथा दूसरी तरफ से सौरव और गौरव दोनों भाई हैं। पुरानी रंजिश को लेकर के दोनों पक्षों में बहस होते-होते मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने गोली चलाई, जिसमें सौरव और गौरव दोनों घायल हो गए थे। तत्पश्चात सौरव और गौरव के परिवार वालों ने नवीन सिंह को बुरी तरह से पीटा, जिससे वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान एक पक्ष नवीन सिंह की मौत हो गई। दूसरे पक्ष गौरव की भी पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई है। एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है। पुलिस स्थिति पर नज़र रखे हुए है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

admin

Related Posts

बंडी संजय के बेटे की बढ़ीं मुश्किलें, तेलंगाना HC ने गिरफ्तारी रोकने की मांग ठुकराई

 हैदराबाद केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे बंडी भगीरथ को एक बड़े कानूनी मामले में हाई कोर्ट से झटका लगा है. तेलंगाना हाई कोर्ट ने पॉक्सो (POCSO) कानून के…

सुप्रीम कोर्ट में बदला कार्यप्रणाली का तरीका, स्टाफ को मिली वर्क फ्रॉम होम की सुविधा

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर अब सुप्रीम कोर्ट में भी दिखाई देने लगा है। देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए आदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 1 views
गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 3 views
‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ