बेंगलुरु पुलिस ने अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया को किया अरेस्ट, प्रयागराज से सास-साला धर दबोचे

गुरुग्राम
बेंगलुरु में कथित तौर पर पत्नी द्वारा उत्पीड़न से तंग आकर खुदकुशी करने वाले एआई इंजीनियर अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया को बेंगलुरु पुलिस ने रविवार को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, निकिता के मां और भाई को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है। बेंगलुरु की व्हाइट फील्ड डिवीजन की डीसीपी शिवकुमार ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया को हरियाणा के गुरुग्राम से और उसकी मां निशा और भाई अनुराग को प्रयागराज से आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

निकिता और उसके परिवारवालों पर पर अतुल के खिलाफ मामला वापस लेने के लिए 3 करोड़ रुपये और बेटे का मुंह दिखाने के लिए 30 लाख रुपये रुपये मांगने का आरोप है। वार्ता के अनुसार, अतुल सुभाष खुदखुशी मामले में गिरफ्तारी से बचने को रात के अंधेरे में फरार होने के बाद आरोपियों ने 12 दिसंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी। बता दें कि, मृतक के भाई विकास ने 9 दिसंबर को बेंगलुरु के मराठाहल्ली थाने में भाई की पत्नी और ससुरालवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में वॉन्टेड मृतक की पत्नी निकिता और उसके परिवार के लोगों को समन भेजकर तीन दिन में थाने में हाजिर होने को कहा था।

मुकदमे वापस लेने को 3 करोड़, बेटा दिखाने को 30 लाख की थी मांग
अतुल सुभाष के भाई विकास ने आरोप लगाया था कि अतुल की पत्नी निकिता और ससुराल वालों ने मुकदमा वापस लेने के लिए 3 करोड़ और इकलौते बेटे से मिलने के लिए 30 लाख रुपये की मांग की थी। यही वजह और मुकदमों से परेशान होकर अतुल सुभाष ने बेंगलुरु में आत्महत्या कर ली थी। विकास ने बताया था कि अतुल और निकिता की 2019 में शादी हुई थी। भाई से पैसे ऐंठने को निकिता, उसकी मां निशा, भाई अनुराग व चाचा ससुर सुशील ने पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाया और अत्यधिक मानसिक और शारीरिक तनाव दिया। निकिता और उसके परिवार ने मेरे भाई अतुल के खिलाफ कई झूठे मामले दर्ज कराए और उन मामलों को बंद करने के लिए आरोपी 3 करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे। मेरे भाई को अपने बच्चे को देखने और उससे मिलने के लिए भी 30 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। विकास ने कहा कि जौनपुर अदालत की सुनवाई के दौरान भाई अतुल के बयानों का मजाक उड़ाकर उसे आत्महत्या करने के लिए उकसाया गया और कहा गया या तो अतुल को उन्हें 3 करोड रुपये देने चाहिए या आत्महत्या कर लेनी चाहिए।

गौरतलब है कि, 34 वर्षीय अतुल सुभाष ने 9 दिसंबर को बेंगलुरु में कथित तौर पर अलग रह रही अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुरालवालों के उत्पीड़न के कारण आत्महत्या कर ली थी। निकिता, उसकी मां निशा, भाई अनुराग और चाचा सुशील के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

admin

Related Posts

Iran-US Ceasefire: ईरान ने युद्धविराम और होर्मुज को बंद करने की शर्तों को नकारते हुए सीजफायर पर सवाल उठाए

तेहरान   ईरान और अमेरिका को एक मसौदा प्रस्ताव मिला है, जिसमें 45 दिन के युद्धविराम और होर्मुज को फिर से खोलने की बात कही गई है ताकि युद्ध समाप्त करने…

क्या अगले दो दिन में US-ईरान में सीजफायर हो सकता है? ईरान ने प्रस्ताव भेजा

तेहरान  मिडिल-ईस्ट में तनाव में भारी बढ़ोतरी के साथ जंग अपने 33वें दिन में प्रवेश कर चुका है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी धमकियां तेज़ कर दी हैं, जबकि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 0 views
विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 2 views
सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 1 views
RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 5 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 6 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती