यंग लीडर्स अवार्ड से सम्मानित हुए भाजपा के युवा नेता उज्जल दीपक

रायपुर

भाजपा के युवा नेता उज्ज्वल दीपक को राजनीति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, नेतृत्व क्षमता और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के प्रयासों के लिए ऋषिहुड यूनिवर्सिटी ने प्रतिष्ठित यंग लीडर्स अवार्ड से सम्मानित किया. यह सम्मान कार्यक्रम ऋषिहुड यूनिवर्सिटी सोनीपत द्वारा दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया गया था. भारत सरकार के पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु और प्रसिद्ध उद्योगपति अजय पीरामल ने यह अवार्ड उज्ज्वल दीपक को प्रदान किया.

उज्जवल ने कहा, “यंग लीडर्स अवार्ड से सम्मानित करने के लिए मैं पूरे विश्वविद्यालय परिवार का आभारी हूँ. मुझे प्रसन्नता है कि मेरे द्वारा किए जा रहे राजनीतिक और सामाजिक कार्यों को विश्वविद्यालय ने इस अवार्ड के माध्यम से प्रोत्साहित करते हुए मुझे देश की राजनीति में एक सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा प्रदान की है.”

उन्होंने कहा, “मैं इस अवार्ड को छत्तीसगढ़ प्रदेश के अपने युवा अभ्यर्थियों को समर्पित करना चाहता हूँ, जिन्होंने छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा में भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ आंदोलन को पूरे सामर्थ्य से अपना समर्थन दिया था. इसकी वजह से आज छत्तीसगढ़ में पुनः पीएससी परीक्षा पारदर्शिता और ईमानदारी से आयोजित हो पा रही है.” बता दें कि उज्जवल दीपक विश्व की प्रतिष्ठित कोलंबिया विश्वविद्यालय से शिक्षित उज्ज्वल रिलायंस के लीडरशिप प्रोग्राम में भी चयनित हो चुके हैं एवं वर्तमान में अपने गृह राज्य छत्तीसगढ़ में युवाओं की मुखर आवाज बनकर उभरे हैं.

  • admin

    Related Posts

    सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

    रायपुर  सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के पात्र व्यक्तियों तक लगातार पहुंचाया जा रहा है। ये शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण…

    शहरी विकास को मिलेगी रफ्तार, छह वार्डों में शुरू होंगे करोड़ों के निर्माण कार्य

    रायपुर  नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री जोनांतर्गत वार्ड क्र. 52, 53, 54 एवं 58 में 01 करोड़ 08 लाख रूपये के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 4 views
    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे