राजस्थान बना ऑलवेज राइजिंग निवेशिस्तान, जयपुर में ‘राइजिंग राजस्थान’ की सुहानी शाम में बिखरे सुरीले सुर

जयपुर।

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के सफल नेतृत्व में गुलाबी नगरी जयपुर की गुलाबी ठण्ड के बीच राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट के तहत आयोजित किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार की शाम होटल जयमहल पैलेस में पधारे विदेशी निवेशकों, देशी -विदेशी मेहमानों, डेलीगेट्स व पावणों के बीच हर्ष और आनंद से सराबोर रही।

गायन, वादन और नृत्य के सुमधुर सांगीतिक समन्वय के बीच पधारो म्हारे देश की थीम पर बिखरे सुरों से सजी यह निराली शाम खम्मा घणी ओ लाडी सा…पधारो रे सुहानी सा…आदि गानों और दीर्घ स्क्रीन पर दृश्य श्रव्य धुनों के बीच निवेशकों को लुभाती सी नजर आई। राजस्थानी संगीत से समृद्ध धोरां वाले देश राजस्थान में निवेश को प्रोत्साहित करती सांझ में सुरम्य वातावरण और शानदार प्रदर्शन ने हर किसी का मन तो मोहा ही, तालियां भी खूब बटोरी। दीर्घ स्क्रीन्स पर हज़ारों की संख्या में दर्शक-दीर्घा में विराजे जयपुराइट्स, यूथ एवं निवेशक आगन्तुकों ने पुष्कर और पिछोला झील के मनमोहक दृश्य, यूनेस्को की संरक्षित प्रादेशिक धरोहरों, दुर्गों, कुएं-बावड़ियों के शिल्प-स्थापत्य की आभा, प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर खनिजों के अजायबघर के नाम से सुविख्यात राजस्थान प्रदेश में वन, वन्य जीवों, अभयारण्यों आदि की छटा, आन -बान और शान की मरुधरा के व्यापक दिग्दर्शन कर हर कोई भाव विभोर हो उठा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में विकसित राजस्थान की तर्ज पर औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 11 दिसंबर तक तीन दिवसीय राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट का आयोजन किया जा रहा है। समिट में शिरकत करने आए देशी-विदेशी मेहमानों को प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, गौरवान्वित विरासत और सभ्यता से रूबरू करवाने की कड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रविन्द्र उपाध्याय ने चक दे इंडिया.. जय हो.. धरती धोरां री..चूड़ी चमके…चिरमी…लगन लगी..घूमर….केसरिया बालम, आवो नी पधारो म्हारे देश…आदि गाने गाकर सबको थिरकने पर मजबूर कर दिया, वहीं गिर्राज धरण के जयकारों के उद्घोष से दर्शकों में जोश भर दिया।

रंगीलो राजस्थान की रंग-बिरंगी उत्सवी बिसात भी इस दौरान बिछी और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सभ्यता, संस्कृति के रंग ने सबको अपने रंग में रंग दिया। अनिल मारवाड़ी ने मारवाड़ी गानों से सबको मंत्रमुग्ध किया। समारोह में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारीगण, गणमान्यजन, आमजन आदि के साथ ही इस अवसर पर देश-विदेश से आये डेलीगेट्स, उद्योगपति व निवेशक भी मौजूद रहे।

admin

Related Posts

राजस्थान में वित्तीय अनुशासन पर जोर, सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन और ऑर्गेनिक खेती को मिलेगा बढ़ावा

जयपुर राजस्थान की भजनलाल सरकार ने वित्तीय संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन और खर्चों में कटौती को लेकर बड़ा फैसला लिया है. शनिवार को इस संबंध में वित्त विभाग ने एक…

रेगिस्तान में जल क्रांति, 141 करोड़ लीटर क्षमता वाली कृत्रिम झील से नहरबंदी में राहत मिलेगी

जयपुर  भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान केरेगिस्तानी जिले जैसलमेर में कृत्रिम झील (आर्टिफिशियलझील) बनकर तैयार हुई है। इस झील को गड़ीसर झील भी कहा जाता है। सीमावर्ती क्षेत्र के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा