ममेरे भाई की मौत और पांच घायल, राजस्थान-सिरोही में ट्राले की टक्कर से दूल्हे की कार नाले में गिरी

सिरोही.

सिरोही-पाली फोरलेन पर पालड़ी एम थाना क्षेत्र में रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप सोमवार सवेरे करीब सवा छह बजे हुए एक सड़क हादसे में 8 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, पांच अन्य घायल हो गए। कार में सवार लोग आबूरोड से बारात लेकर रानी के लिए रवाना हुए थे। सिरोही जिले के पालड़ी एम थाना क्षेत्र से गुजरते समय पीछे चल रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर 15 फीट गहरे नाले में गिर गई।

घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। उधर, सड़क हादसे की सूचना मिलने पर पालडीएम पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को सिरोही के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। यहां पर गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग सवेरे करीब पांच बजे आबूरोड के आकराभट्टा से बारात लेकर रानी के लिए रवाना हुए थे। सवेरे करीब सवा छह बजे पालड़ी एम थाना क्षेत्र में रिलायंस पेट्रोल पंप से थोड़ा सा आगे ही निकले थे कि पीछे चल रहे एक तेज रफ़्तार ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित हो गई तथा रोड से सटे 15 फीट गहरे नाले में गिर गई। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। उधर कार के नाले में गिरने के बाद वह क्षतिग्रस्त हो गई तथा उसके फाटक जाम हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे तथा पालडीएम पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों एवं ग्रामीणों ने खासी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर ट्रॉमा सेंटर सिरोही पहुंचाया। जहां उनका तत्काल इलाज शुरू किया गया। इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही अन्य बाराती भी यहां पहुंच गए। दूल्हे के साथ आधा दर्जन बारातियों को रानी भेजा गया है। जबकि, बस में सवार अन्य बाराती वापस अपने घर लौट गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

दुर्घटना में दूल्हे के ममेरे भाई की मौत, दूल्हे सहित ये 5 लोग हुए घायल
दुर्घटना में कार में सवार आकराभट्टा, पीएस आबूरोड सदर निवासी आकाश बंजारा, मुकेश बंजारा, आंचल, वर्षा, सचिन और चेतन घायल हो गए। इसमें प्राथमिक इलाज के बाद आकाश को छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मुकेश, सचिन एवं चेतन को अग्रिम इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। इस दुर्घटना में दूल्हे आकाश के ममेरे भाई अनंत (10) पुत्र मुकेश बंजारा की मौत हो गई।

admin

Related Posts

जोधपुर केस में बड़ा अपडेट: आसाराम को राहत नहीं, सह-आरोपियों की अपील आंशिक रूप से मंजूर

जयपुर राजस्थान हाई कोर्ट की खंडपीठ ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास की सजा बरकरार रखा है. तुरंत प्रभाव से उन्हें सरेंडर करना होगा.  जस्टिस अरुण मोंगा और…

VAT और नीतियों के खिलाफ राजस्थान में पंप बंद का अल्टीमेटम

 जयपुर राजस्थान में 1 जून से आम लोगों को पेट्रोल-डीजल के संकट का सामना करना पड़ सकता है. ऐसा नहीं है कि प्रेट्रोल-डीजल की आवक रुकने वाली है, बल्कि प्रदेशभर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 0 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 0 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 0 views
राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 5 views
RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव