पटना पाइरेट्स ने अंक तालिका में पहुंचे दूसरे स्थान पर

पुणे.
जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ पटना पाइरेट्स का धांसू प्रदर्शन देखने को मिला है। सीजन के 99वें मैच में पटना ने 38-28 की स्कोरलाइन से मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ तालिका में पटना की टीम दूसरे स्थान पर आ गई है। देवांक दलाल ने 14 अंक हासिल किये। पटना के डिफेंस का इस कदर बोलबाला रहा, 17 रेड में अर्जुन देसवाल को सिर्फ7 अंक लेने दिए। साथ ही जयपुर का डिफेंस भी नहीं चला। उसके खाते में 12 के मुकाबले सिर्फ पांच अंक आए। रेड में भी पटना ने 16 के मुकाबले 22 अंक लेकर इस सीजन में जयपुर को दूसरा बार हराकर अपना दबदबा कायम किया।

शुरुआत में जयपुर ने लीड हासिल की थी। इसके बाद पटना ने भी अपना जोर लगाया। डिफेंस और रेडिंग विभाग ने मिलकर अपना काम किया। हालांकि पटना की टीम का काम ऑल आउट होने से खराब हो गया। पहले हाफ में जयपुर ने 18-12 की बढ़त बना ली। हाफटाइम के बाद पटना ने अर्जुन और विकास का शिकार कर लगातार चार अंक के साथ फासला 2 का कर दिया। इसके बाद अयान ने सुरजीत और देवांक ने रेजा का शिकार कर जयपुर को आलआउट की ओर धकेल दिया। फिर आलआउट लेते हुए पटना ने 21-20 की लीड ले ली। जल्द ही पटना ने लीड 4 की कर ली।

इस बीच नीरज ने डू ओर डाई रेड पर अयान का शिकार कर स्कोर 21-24 कर दिया। फिर लकी ने देवांक का भी शिकार कर लिया। अब 10 मिनट बचे थे और पटना 24-22 से आगे थे। ब्रेक के बाद भी पटना ने दो अंक लेकर चार अंक की लीड ले ली। इसी बीच अंकित ने हाई-5 पूरा किया। इस बीच दीपक ने अर्जुन को लपक लिया। अब जयपुर के लिए सुपर टैकल आन था। 12वें असफल टैकल के साथ जयपुर आलआउट हुए और पटना ने 32-24 की लीड ले ली। साथ ही देवांक ने सुपर-10 पूरा किया। इसके बाद पटना ने लगातार दबाव बनाए रखा और जयपुर को 17 मैचों में सातवीं हार को मजबूर किया।

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल