बांग्लादेश ने दुबई में खेले गए फाइनल में भारत को 59 रनों से हराया और खिताब डिफेंड किया

दुबई
बांग्लादेश ने रविवार को अंडर-19 एशिया कप 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया। बांग्लादेश ने दुबई में खेले गए फाइनल में भारत को 59 रनों से हराया और खिताब डिफेंड किया। भारत का 9वीं ट्रॉफी जीतने का सपना टूटा है। भारत इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है, जिसने आठ बार ट्रॉफी जीती। भारत ने फाइनल में टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी के लिए उतारा। बांग्लादेश ने 49.1 ओवर में 198 रन जोड़े। जवाब में मोहम्मद अमान की अगुवाई वाली भारतीय टीम 35.2 ओवर में 139 रनों पर सिमट गई।

भारत के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान अमान ने बनाए। उन्होंने 65 गेंदों में एक चौके जरिए 26 रन की पारी खेली। 199 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही। ओपनर आयुष म्हात्रे (1) और वैभव सूर्यवंशी (9) सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद, भारत के विकेट गिरने का सिलसिला थमा नहीं। आंद्रे सिद्धार्थ ने 20 और केपी केपी कार्तिकेय ने 21 रन का योगदान दिया। भारत की आधी टीम 73 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। हार्दिक राज (24) ने निचलेक्रम में मोर्चा संभाला लेकिन तब तक काफी देर हो गई। भारत के पांच प्लेयर दहाई अंक में नहीं पहुंचे। बांग्लादेश के कप्तान मोहम्मद अजीजुल हकीम तमीम और मोहम्मद इकबाल हसन इमोन ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

इससे पहले, बांग्लदेश की पारी 49.1 ओवर में 198 रनों पर सिमटी। बांग्लादेश के लिए मोहम्मद रिजान ने सर्वाधिक 47 रन बनाए। मोहम्मद शिबाब ने 40 और मोहम्मद फरीद ने 39 रन का योगदान दिया। जवाद अबरार ने 20 और अजीजुल हकीम तमीम ने 16 रन जुटाए। बांग्लादेश के भी पांच खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। हार्दिक राज, चेतन शर्मा और युधाजीत गुहा ने दो-दो विकेट चटकाए। मोहम्मद अमान की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने श्रीलंका को रौंदकर टूर्नामेंट के 11वें संस्करण के फाइनल में एंट्री की थी। वहीं, बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को शिकस्त दी थी।

  • admin

    Related Posts

    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 2 views
    ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 3 views
    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल