अब कड़ाके की ठंड देगी दस्तक, भारत मौसम विभाग ने कई राज्यों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया

नई दिल्ली
देश का मौसम आज से करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके कारण तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही कड़ाके की ठंड दस्तक दे देगी। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, झारखंड समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में रविवार को बारिश होने की संभावना है। इससे ठंड में इजाफा होगा। देश के अन्य राज्यों में भी अगले एक-दो दिनों में सर्दी बढ़ने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। राजधानी में सीजन की सबसे सर्द सुबह दिल्ली में शनिवार को इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह रही और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, यह इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, सफदरजंग का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

धुंध छाई रहेगी
मौसम विभाग ने राजधानी में रविवार सुबह और शाम हल्की धुंध के अलावा दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री रहने का अनुमान है।

झारखंड में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में रविवार और सोमवार को हल्की बारिश के आसार हैं। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री एवं अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

सीकर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहा
राजस्थान के सीकर में शुक्रवार रात पारा पांच डिग्री रहा। वहीं राज्य के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में भी न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

श्रीनगर में और गिरेगा तापमान
श्रीनगर में शनिवार को तापमान -4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, यहां तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है। राज्य में बारिश होने की भी उम्मीद है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर आज से नजर आएगा
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ 8 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और भारत के उत्तर-पश्चिम के आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा, जिससे सर्दी बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। आईएमडी ने 10 दिसंबर तक के अपने पूर्वानुमान में कहा कि दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

admin

Related Posts

LPG संकट से निपटने के लिए सरकार ने बढ़ाई ‘छुटकू’ सिलेंडरों की सप्लाई, आईडी से मिलेगी सुविधा

नई दिल्ली अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध का 5वां हफ्ता चल रहा है और हाल-फिलहाल ये थमता नजर नहीं आ रहा है. रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…

युद्ध की आग में जलती दुनिया, ईरान-अमेरिका संघर्ष से गहराया वैश्विक खाद्य संकट, 4.5 करोड़ लोगों पर भुखमरी का साया

 नई दिल्ली ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष के बीच एक रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर दोनों देशों के बीच तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है। ईरान ने इसे अपनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 0 views
विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 0 views
सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 1 views
RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 4 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती