लगाए गए 9 टांके, राजस्थान-पाली में झगड़े में बीच-बचाव करने आए युवक का ब्लेड से काटा गला

पाली.

पाली में एक युवक को आपस में झगड़ रहे दो युवकों के बीच झगड़ा रुकवाना इतना भारी पड़ा कि इसकी जान पर बन आई। घायल स्थिति में इसे बांगड़ अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है, जहां उसके गले में लगे कट को ठीक करने के लिए डॉक्टर्स ने 9 टांकें लगाए। युवक का हॉस्पिटल में उपचार जारी है।

बता दें कि शहर की जनता कॉलोनी निवासी हरीश पुत्र धीरेंद्र सोलंकी एम्बुलेंस चलाता है। शुक्रवार देर रात श्रीराम हॉस्पिटल के निकट दो युवक आपस में झगड़ रहे थे। उन्हें झगड़ते देख हरीश समझाइश कर बीच बचाव करने लगा। इस दौरान आपस में झगड़ रहे दोनों युवकों में से एक युवक को गुस्सा आ गया और उसने हरीश के गले पर ब्लेड से अचानक हमला कर दिया, जिससे उसके गले में गहरा घाव हो गया और खून बहने लगा।

उपचार जारी
इस घटना के बाद ब्लेड से घायल हुए युवक को उपचार के लिए बांगड़ अस्पताल लाया गया। जहां उसके कटे गले को ठीक करने के लिए 9 टांके लगाए गए। गनीमत रही कि घाव ज्यादा गहरा नहीं था, जिससे युवक की श्वास नली कटने से बच गई।

admin

Related Posts

जयपुर में अवैध खनन पर शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

 जयपुर जयपुर जिले में अवैध खनन और विस्फोटक तस्करी के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की गई। चंदवाजी थाना पुलिस ने त्रिवेणी…

राजस्थान में पुलिस सुधार और साइबर क्राइम पर बड़ी बैठक

जयपुर  राजस्थान में पुलिसिंग को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सख्त निर्देश दिए हैं। इसे लेकर 10 अप्रैल को एक उच्च स्तरीय बैठ हुई। इसमें मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने मचाई धूम, 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ सनथ जयसूर्या की बराबरी की

आयुष शेट्टी रच रहे इतिहास, 60 साल बाद भारत को फाइनल में दिलाई जगह

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 0 views
आयुष शेट्टी रच रहे इतिहास, 60 साल बाद भारत को फाइनल में दिलाई जगह

26 गेंद में 78 रन, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, थरूर हुए कायल

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
26 गेंद में 78 रन, वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, थरूर हुए कायल

पंजाब की जीत का सिलसिला या हैदराबाद की वापसी?

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
पंजाब की जीत का सिलसिला या हैदराबाद की वापसी?

चेन्नई में दिल्ली के खिलाफ बड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
चेन्नई में दिल्ली के खिलाफ बड़ी चुनौती

राजस्थान ने गुवाहाटी में आरसीबी को हराया, वैभव-जुरेल का चौका बना मैच का टर्निंग पॉइंट

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
राजस्थान ने गुवाहाटी में आरसीबी को हराया, वैभव-जुरेल का चौका बना मैच का टर्निंग पॉइंट