नगरीय विकास एवं आवास मंत्री विजयवर्गीय ने नरयावली में किया खेल महोत्सव का शुभारंभ: मंत्री विजयवर्गीय

संकल्प के साथ प्रयास करने वालो को मिलती है सफलता : मंत्री विजयवर्गीय

ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के साथ प्रयास करने वालों को सफलता जरूर मिलती है

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री विजयवर्गीय ने नरयावली में किया खेल महोत्सव का शुभारंभ: मंत्री विजयवर्गीय

भोपाल

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के साथ प्रयास करने वालों को सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने युवाओं से नशे की बुरी आदत से भी दूर रहने की बात कहीं। मंत्री विजयवर्गीय आज सागर जिले के नरयावली में विधायक खेल महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। विधायक प्रदीप लारिया द्वारा विधायक खेल महोत्सव में 5 हजार से अधिक प्रतिभागी सहभागिता कर रहे हैं।

नगरीय विकास मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि माता-पिता का आशीर्वाद सफलता की राह को आसान बनाता है। उन्होंने माता-पिता समेत परिवार के सभी सदस्यों के प्रति सम्मान की भावना रखे जाने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की ताकत है। राज्य सरकार युवाओं के कल्याण के लिये वचनवद्ध है और युवाओं की प्रतिभा को सामने लाने के लिये राज्य सरकार हर संभर प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मंत्री विजयवर्गीय हमेशा जनकल्याण के लिये नवाचार करते है। उन्होंने कहा कि मंत्री विजयवर्गीय के नेतृत्व में इंदौर में 51 लाख पौध-रोपण कराकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि जनभागीदारी से बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने बताया कि खेल महोत्सव में 19 प्रकार के खेल प्रतियोगिताएँ हो रही हैं। उन्होंने नरयावली-मकरोनिया क्षेत्र की समस्याओं की ओर नगरीय विकास मंत्री का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने बैंड बजाकर मार्च पास्ट किया और छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

admin

Related Posts

युवाओं के लिए बड़ा कदम! ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ लॉन्च, डॉ. कुसमरिया भी रहेंगे मौजूद

राज्यमंत्री श्रीमती गौर आज करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल 20 जिलों के 4000 ओबीसी युवाओं को सेना…

चुनौतियों को पार कर संघर्ष से सफलता तक पहुंचने की प्रेरक दास्तां

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत संचालित म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी, भोपाल में आयोजित “24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप 2026” के अंतर्गत आज 50…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज

तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड