सचिन तेंदुलकर ने बताया है कि सारा तेंदुलकर हमारे फाउंडेशन को डायरेक्टर के तौर पर जॉइन कर रही हैं

नई दिल्ली
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर काफी समय से एक फाउंडेशन चला रहे हैं। इसका नाम उन्होंने सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन रखा है, जिसके तहत वे गरीब बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल से जोड़ने का काम करते हैं। इसी फाउंडेशन में अब उनकी बेटी सारा तेंदुलकर को अहम जिम्मेदारी दी गई है। सचिन तेंदुलकर ने बताया है कि सारा तेंदुलकर हमारे फाउंडेशन को डायरेक्टर के तौर पर जॉइन कर रही हैं। सारा तेंदुलकर ने अपनी मास्टर डिग्री भी लगभग इसी फाउंडेशन से जुड़े कार्यों में हासिल की है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में शतकों का शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर सारा तेंदुलकर को लेकर लिखा, “मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मेरी बेटी सारा तेंदुलकर एसटीएफ (सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन) में डायरेक्टर के रूप में शामिल हो गई हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से क्लिनिकल एंड पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। जब वह खेल, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा के माध्यम से भारत को सशक्त बनाने की इस यात्रा पर निकल पड़ीं, तो यह इस बात की याद दिलाता है कि वैश्विक शिक्षा कैसे पूर्ण चक्र में आ सकती है।”

सारा तेंदुलकर इस फाउंडेशन के कार्यों में पहली भी अपना हाथ बटाती आई हैं। अब जब उनकी एजुकेशन पूरी हो गई है और तो उनको डायरेक्टर बना दिया गया है। सारा तेंदुलकर की तमाम तस्वीरें इस फाउंडेशन के पेज पर आपको मिल जाएंगी, जहां वे अपने पिता सचिन तेंदुलकर, मां अंजलि तेंदुलकर और भाई अर्जुन तेंदुलकर के साथ दिख जाएंगी। अब उन्हीं के कंधों पर इस फाउंडेशन के जरिए लोगों की सेवा करने की जिम्मेदारी है। सचिन तेंदुलकर ने कई साल पहले इस फाउंडेशन की स्थापना की थी और वे अब तक हजारों बच्चों की मदद कर चुके हैं। सचिन तेंदुलकर की पत्नी इस फाउंडेशन की को-फाउंडर और डायरेक्टर हैं।

admin

Related Posts

अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

हरारे . भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और छठी बार विश्व कप का खिताब जीत लिया। भारत पूरे टूर्नामेंट के दौरान अजेय रहा…

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

 नई दिल्ली आईसीसी पुरुष 20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज हर्षित राणा आगामी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 3 views
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार