बैतूल के जंगल पहुंचकर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के दो बाघों ने पांच गायों को बनाया शिकार

बैतूल.
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से सटे बैतूल जिले के पूंजी गांव में दो बाघों ने शनिवार रात्रि में पांच गायों का शिकार कर दिया। रविवार सुबह किसान ने खेत पहुंचकर देखा तो वन्य प्राणी के हमले से मृत हुई तीन गाय खेत के पास पड़ी मिली जबकि कुछ दूर झाड़ियों में दो गायों के शव क्षत विक्षत हालत में पाए गए। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची एवं निरीक्षण करने पर पाया कि शिकार बाघ ने ही किया है। मौके पर कई जगह बाघ के पगमार्क भी पाए गए हैं।

चोपना थाना क्षेत्र के पूंजी गांव निवासी दिलीप विश्वास ने बताया कि शनिवार रात करीब डेढ़ बजे तक वह खेत में ही सिंचाई करता रहा। इसके बाद घर जाकर सो गया। रविवार सुबह जब खेत पहुंचा तो तीन गाय मृत मिलीं, उनके गले पर वन्य प्राणी के दांतों के निशान दिखाई दे रहे थे। खेत के आसपास झाडिय़ों में तलाश करने पर दो गाय के शव पड़े मिले। उनके शरीर का काफी हिस्सा वन्य प्राणी ने खा लिया था। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया जिसमें पाया गया कि खेत के मकान से गायों का शिकार करने के बाद दो को तो घसीटते हुए झाड़ियों तक ले जाया गया है।

वन विभाग ने लगाए कैमरे में कैद हुए दो बाघ

  • रविवार को सुबह से वन विभाग की टीम उत्तर वन मंडल के अंतर्गत आने वाली सारनी रेंज के जंगल में निगरानी करते रही।
  • कई जगह पर नाइट विजन कैमरे भी लगाए गए ताकि वन्य प्राणी का पता लगाया जा सके।
  • सोमवार को सुबह कैमरे में दो बाघों का मूवमेंट नजर आने पर आसपास के ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
  • सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से बैतूल जिले की सीमा लगी हुई है। इस कारण से सारनी रेंज के जंगल एवं रहवासी क्षेत्र में अक्सर वन्य प्राणी पहुंच जाते हैं।
  • हालांकि यह पहली घटना है जिसमें एक ही रात में पांच गायों का शिकार किया गया है।
  • वन विभाग के अधिकारी भी इसे बड़ी घटना मानते हुए सतर्कता बरतने की सलाह देते हुए बाघों के मूवमेंट पर नजर रख रहे हैं।

admin

Related Posts

रक्षा उत्पाद की 3 एमएसएमई इकाइयों ने डिफेंस टेक भारत 2026” में किया मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

भोपाल  मध्यप्रदेश की रक्षा उत्पाद से जुड़ी 3 एमएसएमई इकाइयों ने बेंगलुरु में संपन्न हुए तीन दिवसीय डिफेंस टेक भारत “Def-Tech Bharat 2026” में सहभागिता कर मध्यप्रदेश के सूक्ष्म, लघु…

विद्युत उत्पादन में मध्यप्रदेश की कार्यकुशलता को बताया अनुकरणीय

भोपाल  भारत सरकार के विद्युत सचिव  पंकज अग्रवाल ने संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्युत गृह की विद्युत उत्पादन क्षमता, संचालन दक्षता व कोयला लोडिंग,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा