चेतेश्वर पुजारा बोले – बुमराह में अच्छा कप्तान बनने के सभी गुण हैं

नई दिल्ली.
स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह में अच्छा कप्तान बनने के सभी गुण मौजूद हैं और भारत को रोहित शर्मा के इस पद से हटने के बाद उन्हें कप्तानी के दीर्घकालिक विकल्प के रूप में देखना चाहिए। बुमराह ने रोहित की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपने नेतृत्वकौशल का अच्छा नमूना पेश किया था और भारत को बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

पुजारा ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं कि वह (दीर्घकालिक कप्तानी का व्यवहारिक विकल्प) हैं। भारत जब घरेलू धरती पर श्रृंखला में करारी हार झेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट मैच खेल रहा था तब इन मुश्किल परिस्थितियों में उन्होंने अपने नेतृत्वकौशल की शानदार बानगी पेश की।’’ उन्होंने कहा,‘‘मेरा मानना है कि उनमें टीम का नेतृत्व करने की क्षमता है और वह एक टीम मैन हैं। आप उन्हें देखिए, वह कभी भी केवल अपने बारे में बात नहीं करते, वह टीम और अन्य खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं।’’

भारत को न्यूजीलैंड के हाथों घरेलू श्रृंखला में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा, जिससे लगातार तीसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने की उसकी उम्मीदों को भी काफी झटका लगा। पुजारा ने कहा, ‘‘कई बार ऐसा होता है जब खिलाड़ियों को सलाह की ज़रूरत नहीं होती और वह इसे स्वीकार करते हैं। उनका मानना है कि अगर कोई अनुभवी खिलाड़ी है तो वह शांत रहेगा। यह एक अच्छे कप्तान की निशानी है।’’

इस स्टार बल्लेबाज ने बुमराह के बारे में आगे कहा, ‘‘वह ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के साथ बहुत दोस्ताना व्यवहार करते हैं और मदद करने के लिए उत्सुक रहते हैं और बातचीत करने के लिए वह अच्छे इंसान हैं। क्रिकेट से इतर भी वह विनम्र हैं।’’ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह दिसंबर से एडिलेड में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा कप्तान के रूप में वापसी करेंगे।

admin

Related Posts

तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त

धर्मशाला  गुरुवार को एचपीसीए स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में 15 रन चाहिए थे। विल जैक्स ने जेवियर बार्टलेट की पहली गेंद को छक्का मारकर छक्का लगाया, एक…

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

 नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए इंड‍िया ए (India A) टीम की घोषणा कर दी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर