एक देश एक स्टूडेंट आईडी की योजना के तहत बनाए जा रहे यह आईडी कार्ड, जानें इसके बारे में सब कुछ

देश भर के ज्यादातर राज्यों के स्कूलों में अपार आईडी कार्ड बनवाने का कार्य चल रहा है। हालांकि, कई हिस्सों से इस आईडी कार्ड को बनवाने में देरी की रिपोर्ट भी सामने आ रही है। केंद्र सरकार की ‘एक देश एक स्टूडेंट आईडी की योजना के तहत बनाए जा रहे यह आईडी कार्ड हर छात्र-छात्राओं के लिए बड़े काम के हैं। इससे उनकी स्टूडेंट्स लाइफ बेहद आसान होने वाली है। आइए जानते हैं इस बारे में सब कुछ।

अपार आईडी कार्ड का फुल फॉर्म है ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री। यह आधार कार्ड की तरह ही होगा। इस कार्ड पर संबंधित स्टूडेंट्स की यूनिक आईडी मेंशन होगी। बता दें कि यह कार्ड प्राइमरी से लेकर हायर एजुकेशन तक के छात्र-छात्राओं के लिए बनाया जाएगा। हालांकि, इस कार्ड को बनवाने के लिए पैरेंट्स की सहमति लेना अनिवार्य होगा।

अपार आईडी कार्ड में ये डिटेल्स होगी मेंशन
अपार आईडी कार्ड में नाम, पता, पैरेंट्स का नाम, फोटो के साथ-साथ छात्र-छात्राओं की एकेडिमक से लेकर स्पोर्ट्स तक की हर छोटी बड़ी डिटेल होगी। साथ ही मार्कशीट, कैरेक्टर सर्टिफिकेट, स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट सहित अन्य दस्तावेज भी मौजूद होंगे। अगर कोई छात्र एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिवटीज, ओलिंपियाड या फिर अगर किसी स्पोर्ट्स में नेशनल या इंटरनेशनल लेवल पर खेलता है तो इसकी जानकारी भी इस आईडी कार्ड में दर्ज कराई जाएगी।

स्टूडेंट्स को अपारआईडी कार्ड बनाने का ये होगा फायदा
अपारआईडी कार्ड बनाने से स्टूडेंट्स को बेहद फायदा होगा। अगर वे एक स्कूल छोड़कर किसी दूसरे स्कूल जा रहे हैं तो इसके लिए उन्हें सभी डॉक्यूमेंट्स लेकर नहीं जाने पड़ेगें। वे अपनी इस यूनिक आईडी कार्ड का नंबर देखकर सब डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि इस आईडी कार्ड का इस्तेमाल पूरे देश में किया जाएगा। साथ ही यह कभी नहीं बदलेगा। सरकार को भी एक जगह छात्र-छात्राओं का डाटा प्राप्त होने के बाद योजनाएं बनाने में आसानी होगी।

ABSS में हो चुकी है अपार आईडी कार्ड पर चर्चा
साल 2023 में इस संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा अखिल भारतीय शिक्षा समागम (ABSS) में चर्चा हुई थी, जिसमे कहा गया था कि, देश में 30 करोड़ छात्र हैं, जिनमें से करीब 4.1 करोड़ उच्च शिक्षा में हैं और अन्य 4 करोड़ स्किल डोमेन से हैं। इन सभी स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।

  • admin

    Related Posts

    RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर, कल जारी हो सकता है रिजल्ट

      जयपुर राजस्थान बोर्ड (RBSE) की 10वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. ताजा जानकारी के मुताबिक, बोर्ड ने कॉपियों की जांच का…

    JNV Class 6 Result 2026: आगे की प्रक्रिया, डॉक्यूमेंट्स और एडमिशन स्टेप्स समझें

    नई दिल्ली  नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने क्लास 6 एडमिशन टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) क्लास 6 में एडमिशन के लिए फेज-I की जवाहर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 3 views
    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान