घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियारों से परिवार को उतारा मौत के घाट

तिरुपुर
तिरुपुर के एक गांव में शुक्रवार को एक बुजुर्ग, उनकी पत्नी और बेटे की उनके घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। हत्यारों का पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीम गठित की गई हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 78 वर्षीय देवसिगामनी ने अस्पताल में दम तोड़ा, जबकि उनकी पत्नी अलामेलु (75) और बेटे सेंथिलकुमार (46) सेवलाई गौंदेनपुदुर गांव में घर के अंदर मृत मिले। उसने बताया कि घर से सोने के आठ आभूषण चोरी हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, सेंथिलकुमार अपनी पत्नी और सात तथा 12 वर्ष के बच्चों के साथ कोयंबटूर में रहते थे। उसने बताया कि वह 28 नवंबर की रात को एक रिश्तेदार की शादी के सिलसिले में अपने माता-पिता के घर आये थे। पुलिस की एक वरिष्ठ अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि अपराध में धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया और ग्रामीणों ने इस घटना के बारे में सूचित किया। जांच के लिए चार से पांच टीम बनाई गई हैं और पूरे राज्य में वाहनों की जांच तेज कर दी गई है। उन्होंने कहा, ‘‘हम जल्द ही हत्यारों को पकड़ लेंगे।''

उन्होंने कहा कि हत्याओं में एक से अधिक लोगों के संलिप्त होने का शक है। सेंथिलकुमार की पत्नी ने अपराधियों को सजा दिलाने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की और कहा कि जब उनके पति सो रहे थे उस समय हमला किया गया और उनकी हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि अगर हत्यारों को जल्दी नहीं पकड़ा गया तो यह पुलिस के लिए शर्मनाक होगा।

  • admin

    Related Posts

    SIR को लेकर चुनाव आयोग की तैयारी पूरी, 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में इस दिन से होगी शुरुआत

    नई दिल्ली चुनाव आयोग ने देशभर में मतदाता सूचियों को और ज्यादा पारदर्शी व सटीक बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) के तीसरे चरण की घोषणा कर…

    गंगा प्रोजेक्ट को लेकर बांग्लादेश का सख्त रुख, बोला- भारत से चर्चा जरूरी नहीं

    ढाका  बांग्लादेश ने  पद्मा नदी पर एक बड़ी बांध निर्माण परियोजना को मंजूरी दी। बांग्लादेश का कहना है कि इससे भारत के फरक्का बांध के 'नकारात्मक प्रभाव' को कम करने…

    One thought on “घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियारों से परिवार को उतारा मौत के घाट

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 1 views
    भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

    मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 2 views
    मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

    क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

    विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

    कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

    • By admin
    • May 14, 2026
    • 3 views
    कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

    बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

    • By admin
    • May 13, 2026
    • 2 views
    बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी