दिल्ली विधानसभा शीतकालीन सत्र के दौरान, पार्टी से कहूंगी आपके खिलाफ न उतारे कैंडिडेट, CM आतिशी का विजेंद्र गुप्ता को चैलेंज

नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा विधायक दल के नेता विजेंद्र गुप्ता के सामने एक चैलेंज पेश की। आतिशी ने कहा कि अगर ऐसा हो जाता है तो वह पार्टी से कहेंगी कि रोहिणी से वह कैंडिडेट न उतारे। आतिशी ने तो यहां तक कहा कि वह गुप्ता के लिए प्रचार भी करेंगी।

दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन बस मार्शलों के मुद्दे पर चर्चा हुई। चर्चा में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि विजेंद्र गुप्ता जी बार-बार कहते हैं कि तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कहने पर बस मार्शलों को हटाया गया। आतिशी ने कहा, मैं भी मुख्यमंत्री हूं। मैं बार-बार एलजी साहब से कह चुकी हूं कि बस मार्शलों को वापस लगा लें। अगर वो मुख्यमंत्री की हर बात मानते हैं तो मेरी भी गुजारिश है कि वे बस मार्शलों को तुरंत प्रभाव से वापस लगा लें।

मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा विधायक दल के नेता विजेंद्र गुप्ता को चैलेंज देते हुए कहा कि आप एलजी साहब से बस मार्शलों की नियुक्ति पर साइन करा लीजिए, मैं अपने पार्टी को मना लूंगी कि वह आपके खिलाफ रोहिणी से कोई कैंडिडेट खड़ा नहीं करे। यहां तक कि मैं आपके लिए वहां प्रचार करूंगी। आतिशी ने कहा कि हमारे लिए एक सीट मायने नहीं रखती। हमारे लिए बस मार्शलों की नियुक्ति मायने रखती है। दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा मायने रखती है। आतिशी ने कहा कि 13 नवंबर को दिल्ली सरकार के कैबिनेट द्वारा बस मार्शलों की नियुक्ति का जो प्रस्ताव भेजा गया है, एलजी साहब उसे पास कर दें और तुरंत प्रभाव से उन्हें नियुक्त कर दें।

इससे पहले आतिशी ने कहा कि मैंने भी दिल्ली से पढ़ाई की है। कोई भी महिला जब डीटीसी बस से कॉलेज या नौकरी के लिए जाती हैं, तो बस के अंदर इनके साथ किस प्रकार दुर्व्यवहार होता है, मैं भलीभांति जानती हूं। नेता तो अपने काफिले में जाते हैं, उन्हें क्या पता इन लड़कियों का दर्द। दिल्ली की लड़कियां और महिलाओं का भाग्य उस दिन बदला जब अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने। अरविंद केजरीवाल पहले ऐसे नेता थे, जिन्होंने दिल्ली की लड़कियों और महिलाओं का दर्द समझा।

admin

Related Posts

शनि जयंती से पहले बड़ी राहत, शोभा यात्रा से पहले मंदिर की चोरी हुई मूर्ति वापस मिली

नई दिल्ली  चांदनी चौक इलाके में अंग्रेजों के जमाने के मंदिर से चोरी हुई शनिदेव की अष्टधातु की मूर्ति मिल गई है। चोर ने मूर्ति को लाल के किले के…

Delhi Green Transport: हाइड्रोजन बस सेवा लॉन्च, जानें रूट और टाइमिंग

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पहली बार, हाइड्रोजन गैस से चलने वाली बसों का संचालन शुरू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 1 views
प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 2 views
‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत