साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में आएगा भूचाल, AUS होगा टॉप-2 से बाहर, भारत पर भी लटकेगी तलवार!

नई दिल्ली
साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला डरबन में खेला जा रहा है। श्रीलंका को पहली पारी में महज 42 रनों पर ढेर कर मेजबान टीम ने मैच पर अपना शिकंजा मजबूत कर लिया है। साउथ अफ्रीका के डरबन टेस्ट मैच जीतने के सबसे ज्यादा चांसेस है। ऐसे में टीम जीत के साथ सीरीज में तो 1-0 की बढ़त बनाएगी साथ ही उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में भी तगड़ा फायदा होगा। अगर साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट जीतता है तो वह न्यूजीलैंड, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ भारत के साथ टॉप-2 में अपनी जगह बना लेगा। मैच के दूसरे दिन के अंत तक साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 132 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। उनके पास फिलहाल 281 रनों की बढ़त है। मेजबान टीम ने पहली पारी में 191 रन बनाए थे।

साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में आएगा भूचाल
टेंबा बावूमा की अगुवाई वाली साउथ अफ्रीका की टीम डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में फिलहाल 54.17 प्रतिशत अंकों के साथ 5वें पायदान पर है। श्रीलंका के खिलाफ मैच जीतते ही टीम के खाते में 56.26 प्रतिशत अंक हो जाएंगे (अगर टीम को कोई डिमैरिट पॉइंट नहीं मिलता तो), इस स्थिति में साउथ अफ्रीका 5वें नंबर से छलांग मारकर सीधा भारत के साथ टॉप-2 में अपनी जगह बना लेगा। वहीं पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम 57.69 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे पायदान पर खिसक जाएगी। ऑस्ट्रेलिया को पर्थ टेस्ट में बुरी तरह रौंदने के बाद टीम इंडिया के खाते में फिलहाल 61.11 प्रतिशत अंक है और भारत टॉप पर है।

भारत पर क्यों लटकेगी तलवार?
टीम इंडिया फिलहाल 61.11 प्रतिशत अंकों के साथ पहले पायदान पर है। भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 दिसंबर से एडिलेड में डे नाइट टेस्ट मैच खेलना है। अगर भारत वह मैच हारता है तो उनके खाते में 57.29 अंक रह जाएंगे। वहीं ऑस्ट्रेलिया 60.71 प्रतिशत अंकों के साथ उनसे आगे निकल जाएगा। साउथ अफ्रीका का दूसरा टेस्ट भी श्रीलंका के खिलाफ 5 दिसंबर से ही है। ऐसे में अफ्रीकी टीम के प्रदर्शन पर भारत और ऑस्ट्रेलिया की निगाहें रहेगी।

  • admin

    Related Posts

    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    नई दिल्ली   अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप ए का मुकाबला नामीबिया और नीदरलैंड के बीच मंगलवार को खेला गया। बास डे लीडे के बेहतरीन…

    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

     नई दिल्ली    भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का ताजा यू-टर्न सिर्फ एक प्रशासनिक फैसला नहीं है, बल्कि उसकी विफल राजनीति की खुली स्वीकारोक्ति है. 2026 टी20…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 1 views
    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

    वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

    पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला