‘वोट जिहाद’ को लेकर दिए गए विवादित बयान पर अब मौलाना सज्जाद नोमानी ने माफी मांग ली

नई दिल्ली
महाराष्ट्र चुनाव के दौरान ‘वोट जिहाद’ को लेकर दिए गए विवादित बयान पर अब मौलाना सज्जाद नोमानी ने माफी मांग ली है। चुनावी नतीजों के बाद मौलाना नोमानी ने एक पत्र जारी कर अपने बयान पर बिना शर्त माफी मांगते हुए कहा कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को आहत करने का नहीं था। मौलाना का यह बयान देशभर में चर्चा का विषय बन गया था और इसके बाद तनाव बढ़ गया था।

मौलाना की ओर से माफी मांगने के बाद भाजपा नेता किरीट सोमैया की प्रतिक्रिया सामने आई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी कर उन्होंने सवाल किया कि मौलाना ने माफी मांग ली है, अब राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे माफी कब मांगेंगे?

मौलाना सज्जाद नोमानी ने कहा कि, “भाजपा का समर्थन करने वाले मुसलमानों का बायकॉट करने का जो मेरा बयान इस समय चर्चा में है वो एक विशेष संदर्भ में कई लोगों के सवाल के जवाब में दिया गया था। यह वो लोग थे जिनको लोकसभा इलेक्शन में वोट डालने के मौलिक अधिकार से रोका गया था। मेरी वह प्रतिक्रिया उन लोगों के लिए थी जो भारत के आम नागरिक को मतदान करने के संवैधानिक अधिकार से रोक रहे थे। इसलिए मेरे वक्तव्य को उस विशेष संदर्भ से हटा कर देखना अनुचित होगा। मेरा उक्त वक्तव्य महाराष्ट्र चुनाव से काफी पहले सितंबर 2024 का है।”

उन्होंने आगे कहा, “मेरा वह वक्तव्य किसी भी समाज के खिलाफ बिल्कुल भी नहीं था न मेरा ऐसा उद्देश्य था और न ही वह किसी भी प्रकार का फतवा था। फिर भी यदि मेरे इस तरह कहने से किसी की भावनाएं आहत हुई हों तो मैं अपने शब्द वापिस लेता हूं और बिना शर्त माफी मांगता हूं। मैं हमेशा से ही सत्य और इंसाफ के लिये संघर्ष करता आया हूं और मैंने हमेशा हर उस व्यक्ती का विरोध किया है जिसने आम जनता को परेशान किया है चाहे वो मुसलमान हो या कोई और।”

admin

Related Posts

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

दिल्ली आईपीएल 2026 में KKR vs SRH मुकाबले से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन काव्या मारन प्लेइंग XI में तीन बड़े बदलाव कर सकती हैं। वापसी करने और टीम…

IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

कोलकाता गौरतलब है कि पिछले आईपीएल सीजन इन दोनों ही टीमों के बीच कुल दो मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से एक कोलकाता नाइट राइडर्स और एक सनराइजर्स हैदराबाद ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 3 views
कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ