यूके और जर्मनी ही नहीं अन्य देशों में भी करेंगे निवेश के लिए यात्रा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यूके में प्रवास के दौरान ब्रिटिश संसद परिसर का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संसद परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव श्री राघवेंद्र सिंह और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भ्रमण के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में वे सभी संभावनाएं हैं जिसके बल पर वह पूरे देश और दुनिया में बड़े पैमाने पर निवेशकों को आमंत्रित कर सके। मुझे इस बात का संतोष है कि आज ब्रिटेन में आए हैं, यहां से जर्मनी जाएंगे। समय मिला तो अन्य देशों में भी जाएंगे। मध्यप्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसमें सफलता भी मिल रही है।

सभी तरह के निवेशकों को करेंगे आमंत्रित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद हमने औद्योगीकरण ही नहीं पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य प्रत्येक सेक्टर में बड़े पैमाने पर संभावनाओं का अध्ययन किया है। इसलिए मध्यप्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक क्षेत्र में प्रगति के विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। जनसुविधाओं के लिए पर्याप्त धन राशि के साथ राज्य में इन व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करना है तो हमें सभी तरह के निवेशकों को आमंत्रित करना होगा। स्वाभाविक रूप से मध्यप्रदेश में संभागीय स्तर पर जो रीजनल इन्डस्ट्री कॉन्क्लेव किए गए उनमें अच्छी सफलता प्राप्त हुई है। इस नाते देश में और दुनिया में विशेष रूप से यूके और जर्मनी जैसे कई देश हैं जिनके यहां कई प्रकार के निवेशक हैं, उन्हें मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करना आवश्यक है। अन्य देशों निवेशक मध्यप्रदेश में निवेश करने को तैयार हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ऐसा प्रयास किया जाएगा कि नई टेक्नॉलाजी और विभिन्न प्रकार के अलग-अलग सेक्टर में इसका लाभ किस तरह मिल सकता है। ऐसे में सभी निवेशकों को बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध करवाने के लिए जब हम भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट कर रहे हैं, तो हमारा फर्ज बनता है कि हर जगह हम अपनी बात रखें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज ब्रिटिश संसद परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आजादी के संघर्ष में एक ऐसे अद्वितीय पराक्रम का प्रदर्शन किया था जिसके आधार पर पूरा देश आज भी गौरवान्वित है। अहिंसा के हथियार से दुनिया की बड़ी ताकत माने जाने वाली अंग्रेज सरकार को झुकाकर देश की आजादी की लड़ाई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अतुलनीय महत्व रहा है। ऐसे में हम उनको विनम्रता से स्मरण भी कर रहे हैं और उनके बताए अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने में हम सक्षम हों ऐसी प्रार्थना परमात्मा से करते हैं।

admin

Related Posts

आयुष मंत्री परमार ने बैतूल जिला आयुष विंग का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने बुधवार को बैतूल में जिला चिकित्सालय जिला आयुष विंग का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का…

मुख्य सचिव जैन से आईज़ीआई वेंचर्स के संस्थापक ने की भेंट

भोपाल  मुख्य सचिव  अनुराग जैन से बुधवार को मंत्रालय में आईज़ीआई वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संस्थापक  इशान हैडन ने भेंट की। इस अवसर पर राज्य में ड्रोन इको-सिस्टम को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 1 views
IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 1 views
हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया