शहीद सैनिक की पत्नी के साथ उसके भतीजे ने किया रेप, ब्लैकमेल कर ऐंठे 39 लाख

लखनऊ

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक शहीद सैनिक की पत्नी के साथ उसके भतीजे ने रेप की वारदात को अंजाम दे डाला. यही नहीं भतीजे ने वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए महिला से 39 लाख रुपये भी ऐंठ लिए. यौन शोषण से परेशान महिला ने अब भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. जिसपर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की बात कही है.  

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के जानकीपुरम में रहने वाली पीड़ित महिला के पति 2017 सियाचीन में शहीद हो गए थे. सैनिक पति की मौत के बाद हरदोई निवासी भतीजा परिवार की देखभाल के बहाने घर आने लगा. आरोप है कि इस दौरान उसने महिला के साथ दुराचार किया और वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. इस वीडियो के सहारे वह महिला का यौन शोषण करने लगा.

जब महिला विरोध करती तो उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देता और रुपये की डिमांड करता. आरोपी भतीजे ने महिला से तकरीबन 39 लाख रुपए टुकड़ों में ले लिए. महिला ने जब भतीजे से दूरी बनाने का प्रयास किया तो आरोपी ने खुद के हाथ में गोली मार ली.

फिलहाल, यौन शोषण से परेशान होकर पीड़ित महिला ने लखनऊ के जानकीपुरम थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है. मामले में डीसीपी नॉर्थ जोन आरएन सिंह ने कहा कि महिला से तहरीर लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

बताया जा रहा है कि पति की मौत के बाद महिला को सरकार से 50 लाख की आर्थिक मदद मिली थी. भतीजे ने इसी रकम से 39 लाख रुपये ऐंठ लिए साथ में 3 लाख के जेवर भी हड़प लिए. वह वीडियो वायरल करने की धमकी देता और पैसे ऐंठ लेता. डराने के लिए उसने एक बार अपने ही हाथ में गोली मार ली थी.

 

  • admin

    Related Posts

    प्राधिकरण के सीईओ आरके सिंह ने कहा कि भूमि अधिग्रहण को लेकर तैयारी पूरी

    यमुना एक्सप्रेस-वे : जापान सिटी और सिंगापुर सिटी के लिए 500-500 एकड़ भूमि प्रस्तावित यीडा ने शासन को भेजी सूचना, सेक्टर-5ए में जापानी सिटी, सेक्टर-7 में सिंगापुर सिटी का प्रस्ताव…

    जीवामृत और घनजीवामृत के उपयोग से रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों पर निर्भरता घटेगी

    नेचुरल फॉर्मिंग हब बन रहा यूपी प्रदेश के सभी 75 जिलों में अब तक 94,300 हेक्टेयर तक पहुंची नेचुरल फॉर्मिंग, योगी सरकार 298 करोड़ रुपये से करेगी विस्तार बुंदेलखंड पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ग्रुप स्टेज में अपराजित वेस्टइंडीज, इटली को हराकर सुपर-8 से पहले भेजा संदेश

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 0 views
    ग्रुप स्टेज में अपराजित वेस्टइंडीज, इटली को हराकर सुपर-8 से पहले भेजा संदेश

    20वें ओवर के सुपरहिट बल्लेबाज बने रिंकू सिंह, सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड किया पार

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 0 views
    20वें ओवर के सुपरहिट बल्लेबाज बने रिंकू सिंह, सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड किया पार

    वर्ल्ड कप में भारत का दमदार प्रदर्शन, नीदरलैंड्स चारों खाने चित

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    वर्ल्ड कप में भारत का दमदार प्रदर्शन, नीदरलैंड्स चारों खाने चित

    सुपर-8 मुकाबलों का ऐलान, टीम इंडिया किन-किन से और कब खेलेगी?

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 3 views
    सुपर-8 मुकाबलों का ऐलान, टीम इंडिया किन-किन से और कब खेलेगी?

    वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

    शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती