मैदान में घूम रहे थे रूसी सैनिक, दर्जन भर रूसी सैनिकों को यूक्रेनी मिसाइल ने पलभर में उड़ा दिया

रूस
रूस और यूक्रेन युद्ध दिन-ब-दिन और खतरनाक होता जा रहा है। यूक्रेन और रूसी सैनिक एक-दूसरे पर लगातार और खतरनाक मिसाइलों से हमले जारी रखे हुए हैं। इस बीच दर्जन भर रूसी सैनिकों को यूक्रेनी मिसाइल ने पलभर में उड़ा दिया। मामला यूं है कि रूसी सैनिक वैन से उतरकर इलाके में पैदल घूम रहे थे, तभी उनके ऊपर यूक्रेन ने मिसाइल दाग दी। यह हमला जहां हुआ है, वहां पिछले नौ महीनों से रूस का कब्जा है। बताया जा रहा है कि इलाके में रूसी सैनिक ट्रेनिंग कर रहे थे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

घटना बीते गुरुवार की बताई जा रही है। हमले का वीडियो भी आया है। दक्षिणी यूक्रेन के ज़ापोरिज्जिया ओब्लास्ट इलाके में नागरिक वैन से लगभग एक दर्जन रूसी सैनिक उतरे, उन्हें पता नहीं था कि वे यूक्रेन की निगरानी में हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ ही क्षणों में, 92 किलोमीटर दूर स्थित एक हाई-मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम (HIMARS) ने एक M30/31 रॉकेट लॉन्च किया और कई रूस सैनिक वहीं ढेर हो गए।

हमले में कम से कम पांच सैनिक मारे गए और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मरने वाले रूसीप्रशिक्षु थे और इलाके में ट्रेनिंग करने उतरे थे। फरवरी से लेकर अब तक ज़ापोरिज्जिया और डोनेट्स्क ओब्लास्ट में यूक्रेन इस तरह के आठ हमलों में सैकड़ों रूसी सैनिकों को मार चुका है। विश्लेषकों का कहना है कि खुले इलाकों में रूसी सैनिकों का प्रशिक्षण आयोजित करना रूस की बड़ी विफलता साबित हो रहा है। रूसी प्रशिक्षुओं पर लगातार घातक हमले दिखाते हैं कि रूसी सैनिक अभी भी इस समस्या का हल नहीं निकाल पाई है।

admin

Related Posts

सुप्रीम कोर्ट में बदला कार्यप्रणाली का तरीका, स्टाफ को मिली वर्क फ्रॉम होम की सुविधा

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर अब सुप्रीम कोर्ट में भी दिखाई देने लगा है। देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए आदेश…

तपती गर्मी के बीच खुशखबरी! जल्द आएगा मॉनसून, बारिश से मिलेगी राहत

नई दिल्ली उत्तर भारत समेत देश के विभिन्न हिस्सों में कई दिनों तक बारिश होने के बाद एक बार फिर से भीषण गर्मी का दौर वापस लौट आया है। इसकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 1 views
प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 2 views
‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत