पर्थ टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों को जोरदार कमबैक, ऑस्ट्रेल‍िया सस्ते में सिमटी 46 रनों की बढ़त म‍िली

पर्थ

 भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के पहले टेस्ट का आज (23 नवंबर) दूसरा द‍िन है. इस मुकाबले में भारतीय की पहली पारी महज 150 रनों पर आउट हो गई. अब ऑस्ट्रेल‍िया की टीम पहली पारी में 104 रनों पर ऑलआउट हो गई.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में शुरू हुआ. आज इस मैच का दूसरा द‍िन है. भारतीय टीम इस मैच में अपनी पहली पारी में 150 रनों पर स‍िमट गई. जवाब में ऑस्ट्रेल‍िया की टीम 104 रनों पर ऑलआउट हो गई. भारत को पहली पारी में 46 रनों की बढ़त म‍िली है.

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी सिमटी

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रनों पर सिमट गई है. पहली पारी के आधार पर भारत को 46 रनों की लीड मिली है. ऑस्ट्रेलिया का आखिरी विकेट मिचेल स्टार्क के रूप में गिरा, जो 26 रन बनाकर हर्षित राणा की गेंद पर ऋषभ पंत को कैच थमा बैठे. भारत की ओर से पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए. वहीं हर्षित राणा को तीन, जबकि मोहम्मद सिराज को दो सफलताएं हासिल हुईं.

जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज

 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच पहले दिन से ही रोमांचक हो चला है. भारतीय टीम 150 रन पर ऑलआउट हुई तो सभी बल्लेबाजों की बुराई करने लगे लेकिन इसके बाद जो जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजों ने किया उसने मैच का रोमांच दोगुना कर दिया. कप्तान बुमराह ने पर्थ टेस्ट मैच के पहले दिन यादगार प्रदर्शन किया. गेंदबाजी और कप्तानी दोनों में से कंगारू टीम के पसीने छुड़ा दिए.

पर्थ टेस्ट के पहले दिन दाएं हाथ के तेज गेंदबाज बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके और मैच में टीम इंडिया को वापसी कराई. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया और उनके ओपनर्स को जल्दी पवेलियन भेज दिया. बुमराह ने इसके बाद स्टीव स्मिथ का विकेट लिया जो पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए. इस विकेट को लेने के साथ ही बुमराह ने वो कर दिया जो इससे पहले कोई भी गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया में आकर नहीं कर पाया था.

बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास
बुमराह ने इतिहास रचते हुए रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया. बुमराह एकमात्र गेंदबाज हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में स्टीव स्मिथ को गोल्डन डक (पहली ही गेंद पर आउट) पर आउट किया है. स्मिथ केवल दो बार गोल्डन डक पर आउट हुए हैं. 2014 में डेल स्टेन ने दक्षिण अफ्रीका में स्मिथ को गोल्डन डक पर आउट किया था. इसके बाद 10 साल तक स्मिथ गोल्डन डक पर आउट नहीं हुए थे. बुमराह ने स्मिथ को पहली ही गेंद पर आउट कर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया.

हैट्रिक से चूके बुमराह
रोहित शर्मा की जगह इस मैच में कप्तानी कर रहे बुमराह पर्थ टेस्ट की पहली पारी में हैट्रिक से चूक गए. उनके चार विकेट और बाकी गेंदबाजों की घातक बॉलिग की वजह से भारत ने पहले दिन 7 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को आउट कर दिया. पहले दिन के अंत में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 67/7 था, जबकि भारत ने 150 रन बनाए थे.

admin

Related Posts

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

 नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए इंड‍िया ए (India A) टीम की घोषणा कर दी…

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

चंडीगढ़  लंबी हलके के गांव लुहारा के बागवानी व्यवसाय से जुड़े बलजीत सिंह लुहारा की पुत्री गुरनूर कौर ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी